BNP NEWS DESK। Varanasi Sigra Stadium उत्तर प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए वाराणसी के डा. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा को नेशनल सेंटर आफ एक्सीलेंस बनाने और उसके संचालन, प्रबंधन व रखरखाव की जिम्मेदारी भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को सौंपने के एमओयू को स्वीकृति दे दी है।
Varanasi Sigra Stadium वाराणसी का यह वही स्टेडियम है जहां ‘खेलो इंडिया’ योजना के तहत आधुनिक खेल अवसंरचना विकसित की गई है। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद अब स्टेडियम परिसर की सभी सुविधाएं भवन, ढांचे, मैदान और अन्य व्यवस्थाएं साई को सौंपी जाएंगी।
साई यहां राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगा, जिसमें खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण मिलेगा। अब हर वर्ष करीब 180 खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय ट्रेनिंग दी जाएगी। बाक्सिंग, कुश्ती, तलवारबाजी और शूटिंग जैसे खेलों में उभरते खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस पर लगभग 13.50 करोड़ रुपये का वार्षिक व्यय प्रस्तावित है। देशभर में साई के 23 उत्कृष्टता केंद्र चल रहे हैं, जिनमें वाराणसी का यह केंद्र नया जुड़ाव होगा।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि इस पहल से यूपी की प्रतिभा को बड़ा मंच मिलेगा, खिलाड़ियों का करियर मजबूत होगा और वाराणसी देश के प्रमुख खेल शहरों में शामिल हो जाएगा। जल्द ही यहां इन खेलों का उत्कृष्ट प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। Varanasi Sigra Stadium















Discussion about this post