जिस पत्नी के मर्डर के आरोप में जेल में है पति, वो मिली जिंदा

SHARE:

wife found alive

BNP News Desk। wife found alive एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अपनी पत्नी की हत्या के तहत हिरासत में लिया गया था। लेकिन इस घटना के 11 महीने बाद युवक की पत्नी जिंदा मिली।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अपनी पत्नी की हत्या के तहत हिरासत में लिया गया था। लेकिन इस घटना के 11 महीने बाद युवक की पत्नी जिंदा मिली। जांच के दौरान पता चला कि महिला अपने प्रेमी के साथ गुजरात भाग गई थी।

wife found alive ये घटना चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां का है। मई साल 2021 में मोहम्मद गुलाब की पत्नी सीमा गायब हो गई थी। उसी दौरान एक महिला की ह्ताया का शव कथरी में लपेटकर फेंका गया था। अक्टूबर 2021 में अज्ञात शव की जानकारी जब सीमा के पिता को हुई तो उन्होंने चकेरी थाने में आकर मृतका के कपड़ों से अपनी बेटी के रूप में पहचान की।

इसके बाद सीमा के पिता ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप अपने दामाद मोहम्मद गुलाब पर लगाया। इसके बाद पुलिस ने दामाद को गिरफ्तार कर लिया। वहीं डीएनए जांच के लिए सैंपल भेजे गए थे।

16 महीने बाद जिन्दा मिली विवाहिता

मोहम्मद गुलाब ने बताया कि हाल ही में रिश्तेदारों से जानकारी मिली कि सीमा जिंदा है और अपने मायके में हैं। इसके अलावा ये भी पता चला कि वह जब लापता हुई थी तो वह अपने प्रेमी के साथ गुजरात भाग गई थी। लेकिन 16 महीने बाद वह घर आई है। मोहम्मद गुलाब ने इसकी सूचना उन्नाव पुलिस को सूचना दी जिसके बाद कानपुर की चकेरी पुलिस ने विवाहिता को गिरफ्तार कर लिया।

चकेरी थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने इस बात कि पुष्टि किया कि विवाहिता के परिजनों के कहने पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस डीएनए रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। लेकिन इस बीच महिला खुद मायके से मिली है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

गुजरात भाग गई थी महिला

पुलिस ने बताया कि महिला ने बताया कि वह पिछले साल मई में अपने पुरुष मित्र के साथ गुजरात चली गई थी और वहीं रह रही थी। इस बारें में मायके वालों को भी जानकारी नही थी। तीन दिन पहले ही वह मायके आई थी। वहीं फोरेंसिक टीम एक बार फिर अक्टूबर में मिले लाश की जांच नए सिरे से शुरू करने जा रही है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें