BNP NEWS DESK। Boat rate list काशी में नाविकों और दर्शनार्थियों के बीच किराए को लेकर आए दिन होने वाले विवादों को देखते हुए जिला प्रशासन, नगर निगम, और पुलिस विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। किराए को लेकर कई बार विवाद इतना बढ़ जाता था कि बात मारपीट तक पहुंच जाती थी। इसे रोकने के लिए प्रशासन ने ठोस निर्णय लिया है।
Boat rate list नगर निगम के ओर से घाटों पर रेट लिस्ट लगाया गया है, जिससे विवाद की स्थिति न हो। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि नाविकों के साथ लगातार बैठकें की गईं और अधिक किराया वसूली की शिकायतों पर चर्चा की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी नाविक के खिलाफ ज्यादा किराया वसूलने की शिकायत मिलती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शासन ने इस समस्या का समाधान करने के लिए सभी 84 घाटों पर किराया सूची चिपकाने का निर्णय लिया है। नगर निगम ने जगह-जगह रेट लिस्ट लगवाने का कार्य शुरू कर दिया है, ताकि यात्रियों को स्पष्ट जानकारी मिल सके और विवाद की स्थिति न बने। इसके लिए घाटों पर किराया सूची लगाने का काम नगर निगम ने स्थानीय लोगों और कर्मचारियों को सौंपा है।








