• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home वाराणसी

वाराणसी के  मदनपुरा में मिला सालों से बंद पड़ा मंदिर

क्षेत्र में एहतियातन पुलिस और पीएसी तैनात

BNPNEWS by BNPNEWS
December 16, 2024
in वाराणसी
Reading Time: 1 min read
0
Temple in Madanpura

वाराणसी के  मदनपुरा में मिला सालों से बंद पड़ा मंदिर

159
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK। Temple in Madanpura वाराणसी के मुस्लिम बहुल मदनपुरा की घनी बस्ती में बंद पड़े मंदिर की सूचना से सोमवार को पुलिस व प्रशासन हरकत में आ गई। एसीपी प्रभा पाठक ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर वहां का निरीक्षण किया। मंदिर पर ताला लगा हुआ था जो काफी पुराना था। सनातन रक्षक दल के अध्यक्ष अजय शर्मा का दावा है कि यह मंदिर सिद्धीश्वर महादेव का है। यहीं स्थित गोल चबूतरे के नीचे सिद्धेश्वर कूप हुआ करता था। मौके पर एहतियातन पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।

मंदिर मदनपुरा के प्रसिद्ध गोल चबूतरा के सामने स्थित है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मंदिर काफी पुराना है। इसके बंद रहने की अवधि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता कि 45 वर्षीय स्थानीय व्यक्ति का कहना है कि बचपन से ही मंदिर को बंद देख रहा है। मंदिर पूरब उत्तर और दक्षिण भाग से खुला है।

पश्चिम भाग में ताज व्यापारी का सटा मकान है। स्थानीय लोगों के अनुसार दक्षिण भाग की तरफ लगा दरवाजा टूट गया था और अंदर जानवर चले जाते थे। इसके बचाव के लिए किसी ने दरवाजा लगा दिया। उसमें ताला किसने लगाया यह कोई बताने को तैयार नहीं। मंदिर के आसपास पीएसी के पांच जवान व स्थानीय थाने के दो सिपाही लगा दिए गए हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है।
मंदिर का आकार एक शिव मंदिर का है। बाहरी आकार को देखकर इसकी गुंबद की आकृति शिव मंदिर की ही लगती है। कुछ बुजुर्गों का कहना है कि यह एक बंगाली परिवार का मकान था जिसे बाद में उसने मुस्लिम व्यापारी को बेच दिया। वर्तमान में वहां साड़ी की गद्दी है और कुछ लोग रहते भी हैं। उसी मकान के पूर्वी भाग में यह मंदिर स्थित है।
मंदिर का पूर्वी, उत्तरी व दक्षिणी भाग खुला है। पूरब दक्षिण में सड़क है। दक्षिणी भाग में दरवाजा लगा है जो बंद है। उत्तरी खुले भाग से होकर मकान में जाने के लिए एक तीन से चार फुट का गलियारा है। यह मकान का मुख्य दरवाजा है। दरवाजे के ऊपर जमाल संस का बोर्ड लगा है। पश्चिमी भाग में मंदिर से सटे मकान का निर्माण किया गया है। मुख्य दरवाजे से गलियारे के उत्तर की ओर पांच खम्भे हैं जो गलियारे की सीलिंग के आधार स्तंभ हैं। सीलिंग में बनी गोलाकार फूलों की आकृति उकेरी गई है। खंभों के ऊपरी भाग में भी सीलिंग से लगे भाग में ऐसी ही आकृति उकेरी गई है। खंभों के आधार पर भी यही डिजाइन है जो शिव मंदिर के स्थापत्य कला को दर्शाती है।

सिद्धीश्वर महादेव का मंदिर व सिद्धेश्वर कूप
सनातन रक्षक दल के अध्यक्ष अजय शर्मा का दावा है कि पास में स्थित दंतेश्वर महादेव मंदिर के दक्षिण में सिद्धीश्वर महादेव व सिद्धेश्वर कूप का काशीखंड में उल्लेख मिलता है। यह मंदिर सिद्धीश्वर महादेव का है। काशीखंड में वर्णित है कि पुष्पदन्तेश्वर से अग्निकोण पर देवता और ऋषिगण के स्थापित बहुतेरे लिंग विराजमान हैं। उक्त पुष्पदन्तेश्वर से दक्षिण में (मदनपुरा में बंद पड़ा यह मंदिर) परमसिद्धिप्रद सिद्धीश्वर महादेव का मंदिर है। यदि कोई उनकी पंचोपचार से पूजा करे, तो उसे वे स्वप्न में परमसिद्धि को जता देते हैं। वहीं समीप में सिद्धतीर्थ कूप भी विद्यमान है। (जिसे लोग गोल चबूतरा बोलते वह कूप तीर्थ है।)

1977 के दंगे में यही चली थी डीएम पर गोली
जानकार बताते हैं कि वर्ष 1977 में वाराणसी में दंगा हुआ था। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी महेश प्रसाद मदनपुरा पहुंचे थे। इसी स्थान के पास मौजूद मकान से उन पर गोली चलाई गई थी जो उनके कान को छूती हुई निकल गई थी। डीएम ने आत्म रक्षार्थ पीएसी के जवान से राइफल लेकर गोली चलाई थी।

 

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

July 21, 2026
smart pilot project
वाराणसी

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Ganga water level
वाराणसी

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
Next Post
Atul Subhash

मौत को गले लगाने से पहले अतुल को करने थे 32 काम

durgakund

सीएसआर फंड से होगा सुंदरीकरण, भव्य रूप लेगा दुर्गाकुंड

Temple in Sambhal

संभल में एक और मंदिर मिला

Discussion about this post

Recommended

UP MLC election2022 : वाराणसी में बृजेश सिंह का पर्चा वापस, अब अन्नपूर्णा सिंह समेत तीन प्रत्याशी मैदान में

UP MLC election2022 : वाराणसी में बृजेश सिंह का पर्चा वापस, अब अन्नपूर्णा सिंह समेत तीन प्रत्याशी मैदान में

4 years ago
Dev Deepawali

देव दीपावली पर पांच लाख पर्यटकों के आने की उम्मीद, अभेद्य किला होगी काशी

Nikki Murder

Nikki Murder : खूनी दूल्हे की बरात में शामिल थे ये ‘कातिल बराती’

Strait of Hormuz

होर्मुज से यातायात बहाल करने को तैयार यूरोपीय देश

4 months ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?