विश्व कप में जगह बनाने वाली टीमें
भारत, अमेरिका, वेस्टइंडीज, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, नीदरलैंड्स, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, आयरलैंड, स्काटलैंड, पापुआ न्यू गिनी, कनाडा, नेपाल, ओमान, नामीबिया व युगांडा।
इस प्रारूप में खेला जाएगा टूर्नामेंट
– कुल 20 टीमें टी-20 विश्व कप 2024 में खेलेंगी
– पांच-पांच टीमों को चार ग्रुप में बांटा जाएगा
– हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करेंगी
– सुपर-8 की टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा
– प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी
– 30 जून को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला








