अग्रसेन इंटर कॉलेज में समर कैंप का हुआ शुभारम्भ

SHARE:

summer camp

BNP NEWS DESK ।  Agrasen Inter College श्री काशी अग्रवाल समाज के समाज सेवा विभाग द्वारा संचालित श्री अग्रसेन महिला समिति द्वारा 40वां ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का उद्धघाटन बुधवार को श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में किया गया।
प्रशिक्षण शिविर का उद्धघाटन समाज के सभापति संतोष अग्रवाल जी, अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने दीप महाराज अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया।
Agrasen Inter College  उक्त अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने प्रशिक्षण लेने वाली सभी बच्चों एवं महिलाओं सहित छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज द्वारा जरूरतमंदो की सहायता के लिए तथा भारत की पारम्परिक कला को सिखाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

समाज सेवा के क्षेत्र में यह अनुकरणीय कार्य है। समिति की सदस्याएं शशि अग्रवाल,अश्रुता अग्रवाल, प्रियंका, उषा अग्रवाल ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में 45 से अधिक विधाओं का प्रशिक्षण दिया जायेगा। सतीश भूषणअग्रवाल,अनिल बंसल जी का विशेष सहयोग रहा
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री अग्रसेन महिला समिति की संयोजिका मालिनी चौधरी जी ने किया।

सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन गिरधर दास अग्रवाल ने व्यक्त किया। उक्त अवसर पर प्रधानमन्त्री संतोष अग्रवाल , राकेश जैन ,मधु अग्रवाल डॉक्टर रूबी शाह,निर्मला अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, श्रुति जैन, ममता अग्रवाल, गणेश अग्रवाल,कृष्ण मोहन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल ,मोनिका पंकज अग्रवाल,पवन मित्तल सचिन अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी गण उपस्थित रहें।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather