Sri Lanka Protest : श्रीलंका में जबरदस्त प्रदर्शन, राष्ट्रपति भवन से राष्ट्रपति फरार

SHARE:

Sri Lanka Protest

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। Sri Lanka Protest श्रीलंका में आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। श्रीलंका में प्रदर्शकारियों के उत्पात की चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। कोई हल नहीं निकलता देख आम जनता सड़कों पर है। शनिवार को भी यहां बड़ा प्रदर्शन हुआ। भारी संख्या में प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन की और बढ़े और देखते ही देखते राष्ट्रपति भवन में घुस गए।  गोटाबाया राजपक्षे के राष्ट्रपति भवन छोड़कर भागने के बाद प्रदर्शनकारी इसके अंदर घुस गए। सिर्फ इतना ही नहीं, यह लोग राष्ट्रपति भवन के अंदर बने स्वीमिंग पूल में नहाने भी लगे। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई और वीडियो भी बनाए गए। प्रदर्शकारियों ने इस दौरान ‘गोटा गो होम’ के नारे भी लगाए।

राजपक्षे के देश छोड़कर भागने की खबरें हैं। श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ लंबे समय ये ‘Gota Go Gama’ और ‘Gota Go Home’ आंदोलन चल रहा है। सिंहली भाषा में गामा यानी गांव कहलाता है। प्रदर्शनकारियों ने एक जगह जमा होकर तंबू गाड़ रखा है। यहां प्रदशर्नकारी एक साथ गाड़ियों के हॉर्न बजाकर राष्ट्रपति और सरकार के खिलाफ गोटा-गो-गामा का नारा लगाते देखे जा सकते हैं।

राष्ट्रपति गोतबया राजपक्षे यहां से पहले ही फरार हो गए। यहां की सुरक्षा में सेना को लगाया गया है, लेकिन लोगों को गुस्सा देख सेना भी कुछ नहीं कर पा रही है। इसी दौरान प्रदर्शनदारी गाले क्रिकेट स्टेडियम में भी घुस गए। यहां श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट मैच खेला जा रहा है। इस तरह श्रीलंका को दुनिया में एक बार फिर शर्मसार होना पड़ रहा है।

हालात से जूझ रहा श्रीलंका
Sri Lanka Protest गौरतलब है कि श्रीलंका में पिछले काफी समय से फाइनेंशियल कंडीशन काफी ज्यादा खराब है। इसके चलते यहां पर पेट्रोल से लेकर खाने-पीने के सामान और दवाओं तक की कमी हो गई है। लाचार जनता राष्ट्रपति राजपक्षे से इस्तीफे की मांग कर रही है। वहीं श्रीलंका ने देश में चल रहे आर्थिक संकट से उबरने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से मदद की गुहार लगाई है। श्रीलंका में शीर्ष वकीलों के संघ, मानवाधिकार समूहों और राजनीतिक दलों के लगातार बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने शनिवार को सरकार विरोधी प्रदर्शनों से पहले कर्फ्यू हटा लिया था। यह कर्फ्यू सरकार विरोधी प्रदर्शनों को रोकने के लिए कोलंबो सहित देश के पश्चिमी प्रांत में सात संभागों में लगाया गया था।

 

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें