दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्रालय ने दी गारंटी, इंडिया के क्रिकेट टीम को ओमिक्रॉन वैरिएंट से कोई खतरा नहीं

SHARE:

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने यहां सीरीज खेलने पहुंचेगी तो उसके लिए कंप्लीट जैव सुरक्षित माहौल ;बायो.बबलद्ध तैयार किया जाएगा। मंत्रालय ने साथ ही कोविड.19 का नया वैरिएंट मिलने के बावजूद ए टीम के दौरे से नहीं हटने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ;बीसीसीआईद्ध की तारीफ भी की। भारत ए मंगलवार से ब्लोमफोंटेन में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेगा। नया ओमिक्रॉन वैरिएंट मिलने के कारण वैश्विक चिंताओं के बावजूद भारतीय बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जारी रखने का फैसला किया है। भारतीय सीनियर टीम भी 17 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट खेलेगीए जिसके बाद इतने की वनडे इंटरनेशनल सीरीज और चार टी.20 इंटरनेशनल मुकाबले भी होंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने मंगलवार को कहा कि भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगाए बशर्ते वहां कोविड 19 का नया वैरिएंट मिलने के बाद स्थिति खराब न हो। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में दूसरा और आखिरी टेस्ट खेलना है, जिसके बाद टीम वहां से आठ या नौ दिसंबर को चार्टर्ड विमान से जोहानिसबर्ग के लिए रवाना होगी। धूमल ने भरोसा जताया कि दक्षिण अफ्रीका द्वारा तैयार जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में खिलाड़ी सुरक्षित रहेंगे। पहला टेस्ट जोहानिसबर्ग में 17 दिसंबर से खेला जाएगा।

पाकिस्तान ने टीम इंडिया को पछाड़ाए यह देश अब भी सबसे ऊपर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने पड़ोसी देश बांग्लादेश को चटगांव में मंगलवार को आठ विकेट से धूल चटाकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1.0 की बढ़त हासिल कर ली है। पाकिस्तान को जीत के लिए 202 रनों का टारगेट मिला थाए जिसका पीछा करते हुए टीम ने सोमवार को अपने सलामी बल्लेबाजों के बीच 109 रन की ओपनिंग साझेदारी के दम पर ठोस शुरुआत की थी। पाकिस्तान ने जीत के लिए बचे हुए 93 रन आज दो विकेट गंवाकर जोड़ लिए। इस जीत से टीम ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वॉइंट टेबल में भारत को पछाड़ते हुए नंबर दो पोजीशन हथिया ली हैए जबकि भारत तीसरे नंबर पर खिसक गया है। यहां श्रीलंका पहले की ही तरह सबसे ऊपर विराजमान है।

टीम PCT P PO W L D NR
श्रीलंका 100 12 0 1 0 0 0
पाकिस्तान 66.66 24 2 1 0 0
भारत 50 30 2 2 1 2 0
वेस्टइंडीज 33.33 12 0 1 2 0 0
न्यूजीलैंड 33.33 4 – – – 1 –
इंग्लैंड 29.17 14 2 1 2 1 –
ऑस्ट्रेलिया – – – – – – –
द.अफ्रीका – – – – – – –
बांग्लादेश – – – – – – –

PCT: परसेंटेज ऑफ प्वॉइंट्स

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather