सरस्वती स्विमिंग एसोसिएशन का तैराकी प्रश‍िक्षण शुरू

SHARE:

Saraswati Swimming Association

BNP NEWS DESK। Saraswati Swimming Association रजिस्टर्ड तैराकी संस्था सरस्वती स्विमिंग एसोसिएशन दरभंगा घाट वाराणसी जिसका स्थापना 88 वर्ष पूर्व 1936 में ऑलंपिक खिलाड़ी सचिन नाग के हाथों हुई थी।

Saraswati Swimming Association सत्र 2024-25 तैराकी प्रशिक्षण सत्र जिसमें नए बच्चों को तैरना सिखाया जाएगा साथ ही नया पुराना तैराक मिलकर प्रतियोगिता करेंगे और ग्रुप बाई सबको सर्टिफिकेट, मेडल, कप इनाम मिलेगा।

दो महीने तक चलने वाले इस अभियान में प्रतिष्ठित गंगा श्री उपाधि लंबी दूरी तैराकी प्रतियोगिता सह, गंगा आर,पार, महिला पुरुष सभी वर्ग का होगा।

रविवार के उदघाटन में गंगा पूजन क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी विजय शाह वारा पूजन के साथ प्रारंभ हुआ। अध्यक्ष डीएस चटर्जी, सचिव नारायण चटर्जी, बिरेश्वर चटर्जी, शंकर मुखर्जी, माणिक भट्टाचार्य, सौरभ चक्रवर्ती, प्रमोद पटेल, मनीष पंडित, मंजुल द्विवेदी, ओम प्रकाश राय चौधरी, काशी नाथ नंदी, कमल आचार्य, रजनीश अग्रवाल, डाक्टर एसएन चटर्जी, राज चटर्जी, किसलय राय चौधुरी, सोनाली राय चौधुरी, मुख्य रूप से उपस्थित हुए और सैकड़ों की संख्या में जनता की उपस्थिति में तैराकी सिखाने का काम प्रतिदिन 5 से 6 बजे शाम को होगा तथा भीड़ बढ़ने पर 4 से 7 तक सत्र खींचा जायगा।

88 वां वार्षिक तैराकी प्रतियोगिता दिनांक 8,9 जून, 2024 शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा और प्रतिष्ठित गंगा श्री उपाधि मुख्य अतिथि के हाथ दिया जायगा। तैराकी सीखने के इच्छुक अभ्यर्थी भोला दा से दरभंगा घाट पर मिलकर फार्म प्राप्त कर सकते हैं, साथ में 2 फोटो आवश्यक है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather