भू-तल से शिखर तक दैदीप्यमान हुआ राम मंदिर

SHARE:

Ram Mandir

BNP NEWS DESK। Ram Mandir अयोध्या में राम मंदिर में धूमधाम से दो दिवसीय दीपोत्सव मनाया गया। मंदिर के भूतल से लेकर शिखर तक दीपों की अलौकिक छटा रही। संपूर्ण परिसर दूधिया रोशनी में डूबा रहा। दीपोत्सव के दिन के साथ ही गुरुवार को दीपावली के दिन भी सुबह ही अर्चकों ने रामलला को सजाया संवारा।

Ram Mandir  जागरण के बाद उन्हें वैदिक मंत्रों के बीच स्नान कराया गया। रीति के अनुरूप शृंगार व मंगला आरती हुई। इसके पहले रामलला को उनके लिए निर्मित उत्सवी आभूषण धारण कराए गए। बुधवार को रामलला गहरे हरे रंग में रहे तो गुरुवार को उन्हें पीले वस्त्र धारण कराए गए। नख से लेकर शिख तक उन्हें आभूषण से सज्जित किया गया था।

दोनों दिन में निर्धारित छह बार आरती का क्रम पूर्ण हुआ। छप्पन भोग लगा। शाम को गौरी गणेश की पूजा हुई। दीपोत्सव के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के सम्मुख दीप जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ किया था। राम मंदिर में दीप जलना शुरू हुआ तत्पश्चात पैड़ी में दीप जलाने का क्रम शुरू हो गया।

रामलला को सिर पर स्वर्ण निर्मित माणिक्य, पन्ना और हीरों से अलंकृत मुकुट, कानों में कुंडल, गले में कंठा, हृदय में कौस्तुभ मणि पहनाया गया। वैजयंती माला आकर्षित करती रही। कमर में करधनी, भुजबंद व पैजनियां भी प्रभु पर शोभा पा रही थीं। संपूर्ण आभूषण में रामलला की मनोहारी छवि भक्तों को खूब भाती रही।

मंदिर में सावधानी बरतते हुए दीप जलाया गया। शिखरों पर भी दीप प्रज्वलित हुए। राम मंदिर प्रखंड के अलावा सभी प्रखंड जगमग रहे। ट्रस्टी डा. अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि दीपोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर व्यवस्था के प्रमुख गोपाल राव ने कहा कि दो दिन दीपावली मनाई गई। रामलला परंपरा के अनुरूप पीले वस्त्र में रहे।

फूलों की रंगोली करती रामलला का शृंगार

दीपावली पर मंदिर रंगोली से सज्जित हुआ। सौ से अधिक रंगोली सजीं। रामलला के गर्भगृह की रंगोली के बीच-बीच में रखे दीप से निकलने वाली सोने जैसे रोशनी मंदिर को स्वर्णिम आभा से सुशोभित करती रही। डेढ़ हजार स्वयंसेवकों ने परिसर का शृंगार किया। यहां तीन प्रकार के दीप गोबर, मिट्टी व मोमबत्ती के एक लाख दीप प्रज्वलित हुए।

गर्भगृह में सीएम के दीप प्रज्वलन के बाद अर्चक अशोक उपाध्याय, प्रेम चंद आदि ने दीप प्रज्वलित किए थे। दीप प्रज्वलन के संयोजक आशीष मिश्र ने बताया कि दूसरे दिन दीपावली को भी स्वयंसेवकों ने दीप प्रज्वलित किए। टाटा कन्सलटेंसी व एलएंडटी के कर्मियों ने भी दीप जलाए। Ram Mandir

धोती कुर्ता में रहे स्वयंसेवक

अयोध्या : परिसर में दीप प्रज्वलन की तैयारी में लगे स्वयंसेवक विशिष्ट पोशाक में थे। पुरुष धोती कुर्ता तो महिलाएं व छात्राएं सफेद रंग के सलवार सूट में थीं। आधे घंटे में संपूर्ण परिसर जगमगा गया, जो देर रात्रि तक प्रज्वलित होता रहा। ट्रस्टी डा. अनिल कुमार मिश्र बताते हैं कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार दीपोत्सव मनाया गया, जो प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव की याद ताजा करा गया। Ram Mandir

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather