रायपुर ट्रिपलआइटी के छात्र ने 36 छात्राओं की एआइ से बनाई अश्लील फोटो

SHARE:

Raipur TripleIT

BNP NEWS DESK। Raipur TripleIT छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ट्रिपलआइटी के एक छात्र ने अपने ही संस्थान की 36 छात्राओं की तस्वीरों को एआइ की सहायता से अश्लील रूप में संपादित किया। आरोपित छात्र की पहचान मोहम्मद अदनान के रूप में हुई है, जो बिलासपुर का निवासी है।

Raipur TripleIT  राखी थाना पुलिस ने उसके लैपटाप और मोबाइल की जांच में लगभग एक हजार आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बरामद किए हैं। संस्थान प्रबंधन ने छात्र को निलंबित कर दिया है और जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। हालांकि, पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

छात्र कई महीनों से इस हरकत को अंजाम दे रहा था

छात्राओं से जुड़े इस संवेदनशील मामले की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा। कंप्यूटर साइंस विभाग में तीसरे वर्ष का यह छात्र कई महीनों से इस हरकत को अंजाम दे रहा था।

इंस्टाग्राम, फेसबुक और लिंक्डइन से छात्राओं की प्रोफाइल फोटो डाउनलोड कर उन्हें एआइ टूल्स के माध्यम से संपादित करता था

वह इंस्टाग्राम, फेसबुक और लिंक्डइन से छात्राओं की प्रोफाइल फोटो डाउनलोड कर उन्हें एआइ टूल्स के माध्यम से संपादित करता था। तस्वीरों को अश्लील रूप देने के बाद वह उन्हें अपने निजी लैपटाप और क्लाउड सर्वर पर सुरक्षित रखता था।  Raipur TripleIT

जब कुछ छात्राओं को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने ट्रिपलआइटी प्रबंधन को शिकायत दी। एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि प्रबंधन की ओर से अब तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। संस्थान के निदेशक डा. ओमप्रकाश व्यास के अनुसार मामले की जांच जारी है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें