दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे पंजाब सीएम भगवंत मान, कल चंडीगढ़ में होगी शादी

SHARE:

Bhagwant Mann Marriage

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। Bhagwant Mann Marriage पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। गुरुवार को चंडीगढ़ में भगवंत मान शादी करेंगे। उनकी दुल्हन डॉ गुरप्रीत कौर होंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शादी समारोह में शामिल होंगे। शादी का कार्यक्रम मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर आयोजित किया जाएगा।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (48) कल गुरुवार को दूसरी बार शादी में बंधन में बंधने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सीएम मान डॉक्टर गुरप्रीत कौर से चंडीगढ़ में शादी करेंगे।भगवंत मान की माँ हरपाल ख्वाहिश थी की मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना घर फिर से बसाएं। मुख्यमंत्री मान के लिए उनकी माँ और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है। सीएम बनने से पहले वे संगरूर लोकसभा सीट से सांसद थे। वह साल 2014 और साल 2019 में लगातार दो बार सांसद बने। इसी साल मार्च में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया और चुनाव लड़ा। राज्य में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद भगवंत मान राज्य के सीएम बने। भगवंत मान पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री हैं।
इंद्रप्रीत कौर से हुई थी पहली शादी
भगवंत मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी। भगवंत मान के बेटे दिलशान मान (17) और बेटी सीरत कौर मान (21) अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। 20 मार्च 2015 को भगवंत मान इंद्रप्रीत कौर ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई थी। इस अर्जी में मान का तर्क था कि वे राजनीति के चलते अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं। लोगों ने विश्वास से उन्हें चुना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट में दी गई अर्जी में भगवंत मान की पत्नी ने शर्त रखी थी कि वे अगर मान भारत छोड़कर कैलिफोर्निया शिफ्ट हो जाते हैं तो तलाक की अर्जी वापस ले लेंगी।
दूसरी ओर मान राजनीति छोड़कर विदेश नहीं जाना चाहते थे। मान का तर्क था कि वे लोगों का विश्वास नहीं तोड़ सकते। अगर उनकी पत्नी उनके साथ भारत में सैटल होना चाहती हैं तो वे तलाक की अर्जी वापस ले लेंगे। भगवंत मान ने अपने तलाक का कारण अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया था। इमसें उन्होंने लिखा था, ‘जो लटका समय से था वह हल हो गया, कोर्ट विच्च फैसला यह कल हो गया, इक पासे परिवार, दूजे पासे सी पंजाब, मै तो यारो अपने पंजाब वल्ल हो गया।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें