Presidential Election Result 2022 : अगला राष्ट्रपति कौन होगा इसके लिए वोटों की गिनती शुरू

SHARE:

Presidential Election Result

बीएनपी न्‍युूज डेस्‍क। Presidential Election Result  देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा, इसका फैसला आज शाम तक हो जाएगा। संसद भवन में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 11 बजे शुरू हो चुकी है। मतगणना का कार्य उसी कमरा नंबर 63 में हो रही है जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी। इसी कमरे को स्ट्रॉन्ग रूम में बदल कर मतपेटियां रखी गई हैं। यहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था है। 

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू मैदान में हैं, वहीं विपक्ष की ओर से साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को उतारा गया था। पीएम मोदी आज शाम करीब 4 बजे चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद द्रौपदी मुर्मू से मिलने जाएंगे। द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है, यही कारण है कि द्रोपदी मुर्मू के निवास पर भी तैयारियों शुरू कर दी गई है।

Presidential Election Result मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मत डाले गए थे। आज सुबह संसद भवन में जब वोटों की गिनती शुरू होगी तो सबसे पहले विधायकों के मतों की गिनती शुरू होगी, इसके बाद सांसदों के वोटों की गिनती शुरू होगी। इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी वोटों की जांच करेंगे।

नियम के मुताबिक सांसदों के मतपत्र में हरे रंग के पेन से और विधायकों के मतपत्र में गुलाबी रंग के पेन से प्राथमिकता लिखी जाएगी। मतगणना रूम में मुर्मू और सिन्हा के नाम से एक-एक ट्रे रखी जाएगी। मुर्मू के लिए प्राथमिकता वाला बैलेट पेपर उनकी ट्रे में रखा जाएगा और यशवंत सिन्हा के लिए प्राथमिकता वाला बैलेट पेपर उनकी ट्रे में रखा जाएगा।

चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक, एमपी, मणिपुर, सिक्किम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में राष्ट्रपति चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान हुआ। राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने बताया था कि संसद भवन में कुल 99.18 प्रतिशत मतदान हुआ था।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather