BNP NEWS DESK। SKVT Chess Competition सोमवार रामकटोरा स्थित श्रीअन्नपूर्णा बैंक्वेट हॉल में सम्पन्न हुई तृतीय एसकेवीटी ओपन क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता में वाराणसी के प्रखर पांडेय ओपन वर्ग में विजेता बने तथा वाराणसी की ही ऐशानी पाठक महिला वर्ग की चैंपियन बनी ।
SKVT Chess Competition दिनेश पाण्डेय और विधि एंजेलीना ने उपविजेता की ट्रॉफी पर कब्जा किया जब कि प्रयागराज के हसनैन सिद्दकी व वाराणसी की समृद्धि तिवारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, वाराणसी के आभाष श्रीवास्तव ने चौथा तथा वाराणसी के ही श्रेयस मिश्रा ने 5 वा स्थान प्राप्त किया, बिहार के विजय कुमार ने छठा व दिल्ली के सुशांत तिवारी 7 वे स्थान पर रहे , महिला वर्ग में चौथा स्थान प्रयागराज की संस्कृति यादव ने पांचवां , यहीं की अंशी त्रिपाठी ने छठा तथा वाराणसी की तन्वी सिंह सातवें स्थान पर रही ।
अंडर 7 वर्ष आयु वर्ग में झांसी के रेयांश उमराव ने प्रथम साथ प्राप्त किया प्रयागराज के हाशीर सिद्दकी द्वितीय , गोरखपुर की अद्विका पांडेय तीसरा तथा वाराणसी के दक्षेस पांडेय ने चौथा स्थान प्राप्त किया , जब की शिवांश चतुर्वेदी पांचवें स्थान पर रहे। इसी वर्ग की बालिका वर्ग में गोरखपुर की आरुही राय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
अंडर 9 बालक वर्ग तेजस्व तिवारी तृतीय स्थान पर
अंडर 9 बालक वर्ग में वाराणसी के आरव सिंह चैंपियन बने , विराज मित्तल द्वितीय तथा तेजस्व तिवारी तृतीय स्थान पर रहे चौथा स्थान शाहजहांपुर के अयनांश गुप्ता ने जीता।
अंडर 9 बालिका वर्ग में वाराणसी की अभया श्रीवास्तव विजेता बनी, यही की राघवी राय द्वितीय तथा प्रिशा पात्रा तृतीय स्थान पर रही ।
बालक वर्ग में वाराणसी के युवराज तिवारी विजेता
अंडर 11 बालक वर्ग में वाराणसी के युवराज तिवारी विजेता बने ।

अंडर 13 में बालक वर्ग में उज्ज्वल दुबे प्रथम स्थान पर रहे , वाराणसी के ही प्रणव रुंगटा द्वितीय स्थान पर रहे तथा सैयद अजलान आलम तीसरे स्थान पर और सात्विक आनंद चौथे स्थान पर रहे ।
अंडर 13 बालिका वर्ग में वाराणसी की अनिका द्विवेदी विजेता रही , वाराणसी की ही याशिका प्रताप सिंह उपविजेता तथा वाराणसी की ही ऋषिका सिंह व भूमि पाल क्रमशः तीसरे से चौथे स्थान पर रही ।
अंडर 15 आयु वर्ग में वाराणसी के अभिनव जायसवाल चैंपियन बने , यहीं के अभिनव सिंह द्वितीय , सैयद जर्ताब तृतीय स्थान पर रहे ।
जब की 15 वर्ष आयु बालिका वर्ग में वाराणसी की दृष्टि विक्रम सिंह विजेता बनी ।
अंडर 17 बालक वर्ग में यश केशरी विजेता बने, वाराणसी के प्रणव कुमार पांडेय द्वितीय, आदव्य मिश्रा तृतीय तथा कृष्णा शर्मा चतुर्थ स्थान पर रहे ,
अंडर 17 बालिका वर्ग की विजेता वाराणसी की दिशा राय बनी स्कूल टीम चैंपियनशिप का खिताब द आर्यन इंटरनेशनल वाराणसी ने 21.5 अंकों के साथ चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
दिल्ली पब्लिक स्कूल वाराणसी ने 19 अंकों के साथ रनर अप ट्रॉफी जीती
वेटरन वर्ग में वाराणसी के अशोक सिंह विजेता बने
पुरस्कार वितरण समारोह में वरिष्ठ पत्रकार सौरभ चक्रवर्ती , एसकेवीटी के अध्यक्ष कामेश सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर खिलाड़ियों पुरस्कृत किया तथा बीएचयू की संस्कृत विभाग की प्रोफेसर जया मिश्रा , करुणेश शुक्ला , अशोक सिंह , आराधना चक्रवर्ती ने विशिष्ट अतिथि की भूमिका निभाई और खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया ।इस अवसर पर श्री अन्नपुर्णा बैंक्वेट के निदेशक श्री हर्ष झुनझुनवाला , तथा तमाम वरिष्ठ खिलाड़ी मौजूद रहे । इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों व जिलों के कुल 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था ।

















Discussion about this post