BNP NEWS DESK । pok सपा, बसपा और कांग्रेस को आइसीयू में बताकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इन्हें आक्सीजन मत देना। प्रदेश में सपा शासनकाल का संदर्भ देकर याद दिलाया कि उसकी गुंडई मत भूलना, तब गुंडे पुलिस को निर्देश देते थे। भाजपा सरकार आने के बाद गुंडे प्रदेश छोड़ गए या जेल में हैं। उन्होंने कहा, सपा महासचिव शिवपाल यादव कहते हैं कि केशव मौर्य से पंक्चर जुड़वाएंगे…हम उनकी साइकिल ही नहीं रहने देंगे।
pok क्षेत्र की जनता इसके पुर्जे खोलकर सैफई भेज देगी। उन्होंने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का जिक्र किया। कहा, अबकी बार 400 हुए तो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में तिरंगा फहराना है।
उपमुख्यमंत्री शनिवार को आंवला संसदीय क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले सपा शासनकाल में कट्टे (तमंचे) बनाए जाते थे। सपाई नारा लगाते थे कि खाली प्लाट हमारा है।
नई औद्योगिक इकाइयां लगाई जा रहीं हैं। युवा, किसान और महिलाओं के हितों की रक्षा की जा रही है। इस चुनाव में सपा इधर, बसपा उधर और कांग्रेस किधर पड़ी…पता नहीं। ये दल छेद वाली नाव हैं। इसमें बैठने वाला डूब जाएगा। लोकसभा चुनाव में मतदान की अपील कर एक-एक वोट का महत्व समझाया।








