• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home अर्थ जगत

पीएम मोदी ने किया दुनिया की सबसे बड़ी भंडारण क्षमता का आगाज

11 गोदामों का किया उद्घाटन, 500 गोदामों की रखी आधारशिला

BNPNEWS by BNPNEWS
February 24, 2024
in अर्थ जगत
Reading Time: 1 min read
0
Pax

पीएम मोदी ने किया दुनिया की सबसे बड़ी भंडारण क्षमता का आगाज

708
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK।  Pax प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया की सबसे बड़ी भंडारण क्षमता हासिल करने के लिए देश भर में गोदाम बनाने की योजना को लांच किया। इसके तहत अगले पांच साल में एक लाख 25 हजार करोड़ रुपये की लागत से 700 लाख मीट्रिक टन अनाज की भंडारण क्षमता के गोदाम बनाए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने 18 हजार कंप्युटरीकृत प्राथमिक किसान सहकारी समितियों (पैक्स) का भी उद्घाटन किया।

Pax  इस अवसर गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि अभी देश में कुल कृषि उत्पाद का सिर्फ 47 फीसद के भंडारण की क्षमता है, इस योजना के पूरा होने के बाद शतप्रतिशत कृषि उत्पाद की भंडारण क्षमता हो जाएगी। सबसे बड़ी बात यह है कि पूरी योजना सहकारिता के माध्यम से लागू किया जा रहा है, जिसमें किसानों की सक्रिय भागीदारी होगी। देश में सहकारिता क्षेत्र में आम लोगों का भरोसा कायम करने के लिए प्रधानमंत्री ने सहकारी संगठनों में पारदर्शी तरीके से चुनाव सुनिश्चित कराने पर जोर दिया।

अकेले मछली पालन में 25 हजार सहकारी इकाइयां काम रही हैं

सहकारिता में बड़ी औद्योगिक क्षमता का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सहकारिता का अलग मंत्रालय बनाकर सरकार कृषि क्षेत्र में इसी बिखरी हुई ताकत को एकत्रित करने का प्रयास कर रही है। सहकारिता की सफलता का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने 10 हजार किसान उत्पादक संघ (एफपीओ) को बनाने का लक्ष्य रखा था, जिसमें आठ हजार एफपीओ बन भी गए हैं। Pax

प्रधानमंत्री ने सहकारिता को महिला सशक्तिकरण का प्रमुख आधार बनाया

 

Pax इन एफपीओ के माध्यम से गांव के छोटे किसान भी उद्यमी बन रहे हैं और अपने उत्पादों का विदेश तक निर्यात कर रहे हैं। इसका लाभ पशुपालकों और मछली पालकों तक हो रहा है। उन्होंने कहा कि अकेले मछली पालन में 25 हजार सहकारी इकाइयां काम रही हैं। आने वाले सालों में देश भर में दो लाख सहकारी समितियां बनाई जाएगी, जिनमें बहुत सारे मछली उत्पादन से भी संबंधित होंगे।

प्रधानमंत्री ने सहकारिता को महिला सशक्तिकरण का प्रमुख आधार बनाया और इसके लिए लिज्जल पापड़ और अमूल का उदाहरण दिया जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़ी हुई हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों सरकार ने मल्टी स्टेट कोआपरेटिव सोसाइटी के कानून में संशोधन कर बोर्ड में महिला डायरेक्टर रखना अनिवार्य कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री के अनुसार इसकी चर्चा कम हुई है, लेकिन यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में लोकसभा और विधानसभाओं में एक तिहाई सीटें महिलाओं के आरक्षित करने के लिए बनाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की तरह ही काफी अहम है। Pax

इन समितियों से जुड़े किसानों की आय भी बढ़ रही है

पैक्स को विकसित भारत और कृषि आधुनिकीकरण के लिए अहम बताते हुए उन्होंने बताया कि किस तरह से अब यह कृषि जनऔषधि केंद्र से लेकर डीजल-पट्रोल पंप, प्रधानमंत्री किसान संवृद्धि केंद्र और कामन सर्विस सेंटर जैसी सुविधाएं भी दे रही हैं। इससे इन समितियों से जुड़े किसानों की आय भी बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि किस तरह से सहकारी समितियों के मधुमक्खी पालन में आने के बाद देश में शहद का उत्पादन 10 साल में 75 हजार मीट्रिक टन से बढ़कर 1.5 लाख मीट्रिक टन हो गया।

इसी तरह से उन्होंने सहकारी समितियों को आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में काम करने का आह्वान किया। इसके लिए उन्होंने विदेश से आयात होने वाली चीजों की सूची बनाकर सहकारिता के माध्यम से उनका उत्पादन शुरू करने की जरूरत बताई। उनके अनुसार इसके माध्यम से दालों और खाद्य तेलों की आयात पर निर्भरता को खत्म किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने सहकारी समितियों को एथनाल उत्पादन भी आगे आने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार ने सहकारी समितियों को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

अगस्त तक सभी पैक्स हो जाएंगे कंप्यूटरीकृत: शाह

गृहमंत्री अमित साह ने इस साल अगस्त तक देश के सभी 65 हजार किसान उत्पादन सहकारी समितियों (पैक्स) को कंप्युटरीकृत करने का दावा दिया है। इसके अनुसार कंप्युटरीकृत करने से पैक्स के कामकाज में पारदर्शिता बढ़ने के साथ बिजनेस के भी नए अवसर सामने आएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी सहकारिता क्षेत्र को नया जीवन देने का श्रेय दिया, जो अगले सवा सौ साल तक देश की सेवा करता रहेगा।

अगस्त तक सभी 65 हजार पैक्स को कंप्युटरीकृत कर दिया जाएगा

 

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 18 हजार कंप्युटरीकृत पैक्स के उद्घाटन का हवाला देते हुए अमित शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले 30 हजार अन्य पैक्स को और अगस्त तक सभी 65 हजार पैक्स को कंप्युटरीकृत कर दिया जाएगा। शाह ने कहा कि सहकारिता मंत्रालय ने पैक्स के लिए नए बायलाज बनाए हैं और राजनीतिक विरोधों के बावजूद विपक्ष शासित समेत सभी राज्यों ने इसे स्वीकार कर लागू भी कर दिया है।

पैक्स के माध्यम से दुनिया की सबसे बड़ी भंडारण क्षमता के निर्माण में प्रधानमंत्री मोदी अहम भूमिका उल्लेख करते हुए शाह ने कहा कि उनके निर्देश पर ही 11 राज्यों में 11 गोदाम बनाने का काम पायलट प्रोजेक्ट पर शुरु किया गया।

शनिवार को प्रधानमंत्री ने इन सभी 11 गोदामों का उद्घाटन किया और इसके साथ ही 500 गोदामों के निर्माण की आधारशिला भी रखी। उनके अनुसार पैक्स के तहत बनने वाले गोदाम छोटे जरूर होंगे, लेकिन ये पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत होंगे और यहां अत्याधुनिक खेती के सभी साधन भी उपलब्ध होंगे। उनके अनुसार पैक्स से जुड़े इन गोदामों में ड्रोन भी होगा, ट्रैक्टर भी होंगे, कटाई और दवाई छिड़काव के साधन भी उपलब्ध होंगे, जो खेती को अत्याधुनिक बनाने में मददगार साबित होंगे।

The Review

Pax

प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया की सबसे बड़ी भंडारण क्षमता हासिल करने के लिए देश भर में गोदाम बनाने की योजना को लांच किया।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Tourism Expo
अर्थ जगत

टूरिज्म एक्सपो में विकसित भारत के संकल्प की खनक

December 19, 2025
Tourism and Hospitality Expo
अर्थ जगत

आईआई ए टूरिज्म एवं हॉस्पिटालिटी एक्सपो को बेहतर बनाने की बनी रणनीत‍ि

December 13, 2025
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन वाराणसी की कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर के चौधरी की अध्यक्षता में मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा में संपन्न हुई।
अर्थ जगत

18-19 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म एक्सपो 2025 वाराणसी में

December 7, 2025
Next Post
Sandeshkhali

लोकसभा चुनाव में संदेशखाली को लेकर तृणमूल नेतृत्व चिंतित

Vyas Ji Basement

वाराणसी की जिला अदालत ने दिया था व्यास जी के तलगृह में पूजा-अर्चना का आदेश

fourth test match

भारत ने घर पर जीती लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज

Discussion about this post

Recommended

donald trump

हत्या के प्रयास पर बोले ट्रंप, ‘मैं तो मर गया होता’

एनसीबी ने क्रूज पर मादक पदार्थ मिलने के मामले में आर्यन खान को क्लीन चिट दी

एनसीबी ने क्रूज पर मादक पदार्थ मिलने के मामले में आर्यन खान को क्लीन चिट दी

4 years ago
Jewar Airport पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला देश का एकमात्र राज्य बनेगा उत्तर प्रदेश

Jewar Airport पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला देश का एकमात्र राज्य बनेगा उत्तर प्रदेश

5 years ago
lord ram

भगवान राम और नानवेज पर राकांपा नेता आह्वाड के बयान से मचा बवाल

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?