रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल द्वारा पैरा मॉनिटर का योगदान

SHARE:

Paira monitor

BNP NEWS DESK। Paira monitor रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल द्वारा आज शहर के मध्य में स्थित हिंदू सेवा सदन अस्पताल जो की पक्के महाल में स्थित मरीजों की सेवा करता है उसे हृदय रोग में प्रयोग होने वाले पैरा मॉनिटर का योगदान किया गया। सघन चिकित्सा केंद्र में प्रयोग होने वाला यह मॉनिटर हृदयाघात एवं अन्य गंभीर बीमारियों में भर्ती हुए रोगियों का इलाज करने में अत्यंत उपयोगी साबित होता है।

Paira monitor कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष रोटेरियन अविनाश मल्होत्रा ने विश्वास दिलाया कि भविष्य में हिंदू सेवा सदन अस्पताल को क्लब द्वारा गोद लेकर अन्य विशेष कार्य एवं उपकरणों का योगदान दिया जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि वरिष्ठ हृदय रोग चिकित्सक डॉक्टर राजीव गुप्ता जी ने क्लब का धन्यवाद देते हुए आवाहन किया कि क्लब द्वारा अस्पताल में डायलिसिस सेंटर की स्थापना की जाए जिसका क्लब के सभी सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया।

कार्यक्रम सलाहकार रोटेरियन राजेंद्र मोहन शाह जी द्वारा हिंदू सेवा सदन अस्पताल द्वारा क्षेत्र में किया जा रहे चिकित्सीय योगदान का वर्णन किया और सभी सदस्यों धन्यवाद प्रकाश किया। कार्यक्रम में जयप्रकाश मुंद्रा, नरेंद्र भुरारिया, अमिताभ केडिया, विवेक अग्रवाल, अजीत मेहरोत्रा, शशि शाह आदि सदस्य उपस्थित थे।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather