संसद एनेक्सी एक्सटेंशन बिल्डिंग में होगा नए सांसदों का स्वागत

SHARE:

Annexe Extension Building

BNP NEWS DESK ।   Annexe Extension Building नए संसद भवन के बाहरी परिसर का पुनर्विकास कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है, इसलिए लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसदों का भव्य स्वागत इस बार संसद एनेक्सी एक्सटेंशन बिल्डिंग में किया जाएगा। संसद परिसर को अधिकाधिक सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए निर्माण कार्य अभी भी जारी है।

सांसद केवल बैटरी चालित गाड़ी से ही परिसर में कहीं भी आ-जा सकेंगे

Annexe Extension Building नई संसद भवन के परिसर में आधिकारिक समारोहों के लिए लान और बाग-बगीचों को और खूबसूरत बनाया जा रहा है। प्रतिमाओं के स्थान बदले जा रहे हैं और सांसदों को उनके वाहनों से उतारने के लिए विभिन्न प्वाइंट बनाए जा रहे हैं।
उस स्थान के आगे सभी सांसद केवल बैटरी चालित गाड़ी से ही परिसर में कहीं भी आ-जा सकेंगे।

 

लोकसभा सचिवालय ने नए सांसदों के स्वागत के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों के लिए उनके आधिकारिक स्थान चिन्हित होने के साथ ही दूसरे शहरों से आए इन आगंतुकों को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित राज्य सरकारों के गेस्ट हाउसों और वेस्टर्न कोर्ट हास्टल परिसर में अस्थायी रूप से ठहराया जाएगा। Annexe Extension Building

संसद एनेक्सी एक्सटेंशन बिल्डिंग का उद्घाटन जुलाई, 2017 में पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया था

अधिकारियों ने बताया कि नवनिर्वाचित सांसदों के संसद में चार जून की शाम को पहुंचने की उम्मीद है। इसी दिन मतगणना होगी और चुनाव के नतीजे भी सामने आएंगे। संसद एनेक्सी एक्सटेंशन बिल्डिंग का उद्घाटन जुलाई, 2017 में पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया था।
इसी बिल्डिंग में बैंक्विट हाल और अन्य कमरे तैयार किए जाएंगे।

यहीं पर नए सांसदों से विभिन्न फार्म भरवाए जाएंगे और नए संसद भवन और विभिन्न सुविधाओं की सुलभता को स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए फोटो-सेशन भी होगा। शुरुआती समारोह में नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों का पुराने संसद भवन यानी संविधान सदन में स्वागत किया जाएगा।

इसके अलावा एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर रिसेप्शन सेंटर बनाए जाएंगे, जहां से सांसदों की अगवानी कर उन्हें संसद परिसर तक लाया जाएगा। नवनिर्वाचित सदस्यों को नए फोन कनेक्शन, नए संसद भवन के लिए स्मार्ट एक्सेस कार्ड, वाहनों के लिए फास्ट टैग स्टिकर, नए बैंक खाते, डिप्लोमैटिक पासपोर्ट, आधिकारिक ई-मेल खाते और सीजीएचएस में पंजीकरण की सुविधाएं दी जाएंगी।

इसके अलावा, संसद से बाहर हुए पुराने सांसदों को उनके आधिकारिक निवास खाली करने के लिए कुछ समय दिया जाएगा। उसके बाद उन आवासों को सजा-धजाकर नए सांसदों को अलाट किया जाएगा।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather