Neom City : सऊदी अरब दुनिया का आठवां अजूबा बनाएगा, भविष्‍य के इस शहर में होगा बहुत कुछ

SHARE:

Neom City 

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। Neom City  सऊदी अरब की पहचान ऐसे काम करने की है जिसे कोई और ना कर सके। वह ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है जिसे दुनियाभर में अजूबा माना जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को नियोम सिटी  नाम दिया गया है। पहाड़ी रेगिस्तान पर बनने वाला यह शहर कई मामलों में नई पहचान बनाएगा। यह प्रोजेक्ट दुनिया का सबसे महंगा प्रोजेक्ट है। इसे पूरा होने में करीब 500 बिलियन डॉलर का खर्च आएगा। सऊदी अरब दुनिया का आठवां अजूबा बनाएगा। सऊदी अरब ऐसा शहर बसाने जा रहा है जिसे अभी तक आपने साइंस फिक्शन फिल्मों में ही देखा होगा। इस शहर की चौड़ाई सिर्फ 200 मीटर होगी जबकि इसकी लंबाई 161 किलोमीटर होगी और ऊंचाई 500 मीटर होगी जिसमें कांच लगे होंगे।  

नियोम नाम का अर्थ

दरअसल नियोम शब्द ग्रीक और अरबी भाषा को दो शब्दों को जोड़कर रखा गया है।इसमें ग्रीक भाषा में ‘एम’ का अर्थ है नया और अरबी भाषा में ‘नियो’ का अर्थ है भविष्य, जिन्हें मिलाकर इसका नामकरण नियोम किया गया।

सऊदी अरब ने इस शहर को  ‘द लाइन’ नाम दिया है।

कहां बनाया जा रहा है प्रोजेक्ट 

Neom City नियोम सिटी को सऊदी अरब के जोर्डन और मिस्त्र देश के साथ लगने वाली सीमा पर बसाए जाने की प्लानिंग है। सऊदी अरब के प्रशासन के मुताबिक, इस शहर की खास बात यह होगी कि यहां प्रदूषण का स्तर जीरो रखने के लिए ट्रांसपोर्ट के खास सिस्टम की व्यवस्था की जा रही है। इसी को ध्यान रखते हुए यहां न तो कार चलेंगी और न ही कोई सड़क मौजूद होगी. नियोम में हर चीज प्रकृति के काफी करीब होगी।

सऊदी अरब ने इस शहर को  ‘द लाइन’ नाम दिया

सबसे खास बात यह है कि इस पूरे शहर को नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित किया जाएगा। इस शहर में सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, बायोमॉस और हाइड्रो पावर से पैदा हुई बिजली की सप्लाई की जाएगी। सऊदी अरब ने इस शहर को  ‘द लाइन’ नाम दिया है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य के शहर को बसाने की यह परियोजना है। प्रदूषित दुनिया में इस शहर के नागरिकों को स्वच्छ हवा मिलेगी। यहां पर बिजनेस के लिए दफ्तर, बच्चों के लिए स्कूल और कॉलेज, मनोरंजन के लिए पार्क भी वर्टिकल ही बनाए जाएंगे। 

दुनिया में पहली बार ऊंचाई की ओर बढ़ता हुआ शहर बनाया जाएगा। इस शहर में रहने वाले नागरिक एक छोर से दूसरे छोर पर सिर्फ 20 मिनट में पहुंच जाएंगे। ऐसी इसलिए क्योंकि यहां पर एक हाई स्पीड ट्रेन चलाई जाएगी। इस शहर में घर के ऊपर घर बनाए जाएंगे। इस शहर में लेयर दर लेयर फ्लैट बनेंगे।

इस शहर में 90 लाख लोगों के रहने की व्यवस्था होगी

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिल सलमान ने इस प्रोजेक्ट के बारे में सबसे पहले साल 2021 में बताया था। इस शहर को बसाने में 39.95 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे। ‘द लाइन’ शहर को कांच की आधा किलोमीटर ऊंची दीवारों ढका जाएगा। इस शहर में किसी तरह का प्रदूषण नहीं होगा और न ही किसी प्रकार का कोई कार्बन उत्सर्जन होगा। इस शहर में 90 लाख लोगों के रहने की व्यवस्था होगी। यह पूरी तरह वर्टिकल होगा यानी खड़ा शहर।

इस शहर में न सड़कें होगी और न ही कार चलेंगी

Neom City इस शहर में न सड़कें होगी और न ही कार चलेंगी। यह शहर करीब 26,500 वर्ग किलोमीटर इलाके में बसाया जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो यह शहर साल 2025 तक बनकर तैयार कर दिया जाएगा।  सऊदी अरब की प्रेस एजेंसी ने शहर की डिजाइनों की क्लिप जारी की है। इस शहर को आकर्षक, फ्यूचरिस्टिक और हरा भरा दिखाया गया है। घरों की छतों पर बगीचे बने हुए दिखाए गए हैं। इसमें देखने एक तरह का ही नजारा दिखाई देगा।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather