• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home अपराध

एनसीबी ने क्रूज पर मादक पदार्थ मिलने के मामले में आर्यन खान को क्लीन चिट दी

एनसीबी ने इस मामले में पिछले साल 3 अक्टूबर को आर्यन खान को गिरफ्तार किया था

BNPNEWS by BNPNEWS
May 27, 2022
in अपराध
Reading Time: 1 min read
0
एनसीबी ने क्रूज पर मादक पदार्थ मिलने के मामले में आर्यन खान को क्लीन चिट दी

एनसीबी ने क्रूज पर मादक पदार्थ मिलने के मामले में आर्यन खान को क्लीन चिट

11
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। Narcotics Control Bureau स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूज जहाज पर मादक पदार्थ मिलने के मामले में शुक्रवार को क्लीन चिट दे दी, जिसके सिलसिले में उन्हें पिछले साल गिरफ्तार किया गया था।
मामले में आर्यन खान के अलावा 19 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। दो को छोड़कर सभी आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।
एनसीबी ने एक बयान में कहा ‘गुप्त सूचना के आधार पर एनसीबी-मुंबई ने 2 अक्टूबर, 2021 को विक्रांत, इश्मीत, अरबाज, आर्यन और गोमित को इंटरनेशनल पोर्ट टर्मिनल, मुंबई पोर्ट ट्रस्ट पर जबकि नूपुर, मोहक और मुनम को कॉर्डेलिया क्रूज पर पकड़ा था। आर्यन और मोहक को छोड़कर सभी आरोपियों पास से मादक पदार्थ मिले थे।’

एनसीबी ने कहा, ‘शुरुआत में, एनसीबी-मुंबई ने मामले की जांच की। बाद में, मामले की जांच के लिये नयी दिल्ली में एनसीबी मुख्यालय की तरफ से संजय कुमार सिंह, डीडीजी (संचालन) की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। 11 नवंबर, 2021 को मामले की जांच एसआईटी ने अपने हाथ में ले ली थी।’
बयान में कहा गया है कि एसआईटी ने वस्तुनिष्ठ तरीके से जांच की। संदेह के बजाय प्रमाण के आधार पर जांच की गई। बयान के अनुसार, एसआईटी की जांच के आधार पर 14 आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय स्वापक औषधि एवं मन-प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत शिकायत दर्ज की जा रही है। छह अन्य व्यक्तियों के खिलाफ सबूतों के अभाव के चलते शिकायत दर्ज नहीं की जा रही है।
इस बीच, एनसीबी ने शुक्रवार को मामले में आरोप पत्र दाखिल किया। एजेंसी ने रजिस्ट्री के समक्ष आरोप पत्र जमा किया और विशेष एनडीपीएस अदालत दस्तावेजों के सत्यापन के बाद इसका संज्ञान लेगी।
इस साल मार्च में विशेष अदालत ने जांच एजेंसी को आरोप पत्र दाखिल करने के लिए 60 दिन का समय दिया था।
एनसीबी ने इस मामले में पिछले साल 3 अक्टूबर को आर्यन खान को गिरफ्तार किया था और जमानत मिलने के बाद उन्हें उसी महीने जेल से रिहा कर दिया गया था।
1. क्या आर्यन के पास से ड्रग्स बरामद हुआ था?
जब आर्यन खान को एनसीबी ने हिरासत में लिया था, तब दावा किया था कि उनके पास से 13 ग्राम कोकेन, 5 ग्राम MD, 21 ग्राम चरस और MDMA की 22 गोलियां बरामद हुईं। जिसकी कीमत 1,33,000 रुपए बताई जा रही थी। हालांकि, बाद में एनसीबी की एसआईटी ने जब इसकी जांच की तो मालूम चला कि ड्रग्स आर्यन नहीं, बल्कि उसके दोस्त के पास से मिला था।
एनसीबी के डीडीजी संजय सिंह ने कहा, ‘जांच में मालूम चला कि ड्रग्स आर्यन के पास से नहीं, बल्कि उसके दोस्त के पास से बरामद हुआ था। आर्यन के उस दोस्त ने अपने बयान में इसका जिक्र किया है। उसने यह बताया था कि आर्यन ने ड्रग्स रखने के लिए मुझे मना भी किया था।’ संजय सिंह ने आगे कहा, ‘प्रारंभिक जांच में ही यह बिल्कुल साफ हो गया था कि जो ड्रग्स पाया गया था, वो आर्यन के लिए नहीं था।’
2. क्या आर्यन खान ने ड्रग्स का सेवन किया?
इस सवाल का एनसीबी के डीडीजी संजय सिंह ने कहा कि कंजम्शन यानी ड्रग्स के सेवन का सबसे बड़ा प्रमाण मेडिकल रिपोर्ट होता है। लेकिन तब आर्यन खान का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया था, जो कि जरूरी था।
3. व्हाट्सएप चैट में क्या निकला?
जब आर्यन को गिरफ्तार किया गया था, तब एनसीबी ने दावा किया था कि आर्यन खान के व्हाट्सएप चैट में ड्रग्स को लेकर चर्चा हुई थी। कहा गया था कि चैट में सामने आया कि आर्यन और अभिनेत्री अनन्या पांडे के बीच ड्रग्स को लेकर बात हुई थी। इस मामले में दो बार अनन्या पांडे को भी तलब किया गया था। इसका जवाब देते हुए एनसीबी के डीडीजी संजय सिंह ने कहा, ‘जिस व्हाट्सएप चैट की बात हो रही है, उसमें भी विधिक प्रक्रिया को पूरा नहीं किया गया था। जो भी व्हाट्सएप चैट निकाला गया था, वो भी इस केस से लिंक नहीं करता।’
4. क्या ये अंतरराष्ट्रीय साजिश का मामला था?
इस सवाल का एनसीबी के डीजी एसएन प्रधान ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘नहीं, जिस तरह के सबूत सामने आए हैं उससे साफ है कि ये कोई भी अंतरराष्ट्रीय साजिश का मामला नहीं था।’
5. तो क्या जानबूझकर आर्यन को फंसाया गया?
एनसीबी के डीडीजी संजय सिंह ने इस सवाल पर कहा कि यह तो साफ है कि इस मामले की शुरुआती जांच में त्रुटि पाई गई है। इन त्रुटियों को हमने रिकॉर्ड में लिया है। इसे हमारी स्पेशल जांच टीम जो समीर वानखेड़े पर लगे आरोपों पर जांच कर रही है, उन्हें दिया जाएगा।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Network Marketing
अपराध

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

July 10, 2026
Siya Chetan
अपराध

सिया और चेतन का पालीग्राफ टेस्ट से इन्कार चेतन के मित्र से भी हो रही पूछताछ

July 5, 2026
raped in bareli
अपराध

वाराणसी की नाबालिग छात्रा को मुजाहिद ने फंसाया

May 16, 2026
Next Post
अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का नया नाम ‘सम्राट पृथ्वीराज’ किया गया

अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' का नया नाम 'सम्राट पृथ्वीराज' किया गया

अगर आप हेलिकॉप्टर से वैष्णो देवी जाने की तैयारी में हैं, तो खबर आपको फ्रॉड से बचाएगी

अगर आप हेलिकॉप्टर से वैष्णो देवी जाने की तैयारी में हैं, तो खबर आपको फ्रॉड से बचाएगी

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर फेक रिव्यू पर नकेल कसने की तैयारी, फ्रेमवर्क बनाने में जुटा मंत्रालय

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर फेक रिव्यू पर नकेल कसने की तैयारी, फ्रेमवर्क बनाने में जुटा मंत्रालय

Discussion about this post

Recommended

Varanasi Municipal Corporation

वाराणसी नगर निगम : निर्विरोध चुने गए कार्यकारिणी के सभी 12 सदस्य

यूपी को न बुआ चाहिए, न बबुआ चाहिए बल्कि उत्तर प्रदेश को तो सिर्फ बाबा चाहिए : राजनाथ सिंह

यूपी को न बुआ चाहिए, न बबुआ चाहिए बल्कि उत्तर प्रदेश को तो सिर्फ बाबा चाहिए : राजनाथ सिंह

5 years ago
Halloween Party

Halloween Party से भड़क उठे दुनियाभर के मुसलमान

Shaktipeeths Jyotirlingas

पूरे विश्व में महाकुंभ से बिखरेगी भारत की संस्कृति : उपमुख्यमंत्री

2 years ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?