भारतीय राजनीति में बड़े परिवर्तन का संकेत है नारी शक्ति वंदन अधिनियम

SHARE:

women reservation bill

BNP NEWS DESK। Women reservation bill देश की महिलाओं और बेटियों को संसद में पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारतीय राजनीति में बड़े परिवर्तन का संकेत है।

महिलाएं खुश हैं और राजनीति में महिलाओं की योग्यता साबित करने का बड़ा मौका भी है। इसके लिए महिलाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ही श्रेय दे रही हैं। कई राजनैतिक पार्टियां इस बिल के पास होने पर अपना पीठ थपथपा रही हैं। कुछ इसका विरोध कर रहे हैं।

मोदी जिंदाबाद रहें तभी हर महिला होगी आबाद

women reservation bill प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में उनके आगमन की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को विशाल भारत संस्थान एवं मुस्लिम महिला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सुभाष भवन से मुंशी प्रेमचन्द स्मृति द्वार तक धन्यवाद मार्च निकाला गया।
महिलाएं अपने हाथों में मोदी का पोस्टर लेकर मोदी है तभी मुमकिन है का नारा लगा रही थीं। बैंड बाजे के साथ मोदी जिंदाबाद रहें तभी हर महिला होगी आबाद का नारा गूंज रहा था। दलित परिवार की बेटी खुशी रमन भारतवंशी ने कहा कि मुझे अब मौका मिलेगा तो हम जरूर चुनाव लड़ेंगे। खुशी के माहौल में सभी महिलाओं ने मोदी जी को धन्यवाद कहा।

की नेशनल कोआर्डिनेटर आभा भारतवंशी ने कहा कि इस बिल से महिलाओं की राजनैतिक भागीदारी बढ़ेगी इसके साथ सामाजिक क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन होगा। देश की सांस्कृतिक पहचान समृद्ध होगी और लैंगिक असमानता खत्म होगी। मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने कहा कि इस बिल का नाम ही महिलाओं के सम्मान को बढ़ाने वाला है।

नारी शक्ति के वंदन की उम्मीद मोदी जी से ही की जा सकती है। बाकी लोग तो महिलाओं के अपमान में लगे हैं। संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव डा. अर्चना भारतवंशी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का असर सदियों तक रहेगा। महिलाओं की स्थिति में क्रांतिकारी परिवर्तन की पटकथा मोदी जी ने लिख दिया है।

भारतीय अवाम पार्टी की अध्यक्ष नजमा परवीन ने कहा कि कहने को आधी आबादी थे लेकिन मौका तो किसी ने नहीं दिया। महिलाओं के हक की आवाज मोदी जी ने सुनी, इसके लिए मोदी जी को ही धन्यवाद कहेंगे। इस मौके पर इली भारतवंशी, उजाला भारतवंशी, दक्षिता भारतवंशी, सरोज देवी, रमता श्रीवास्तव, हीरामनी आदि मौजूद थी।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather