• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home राजनीति

आंध्र में नायडू ने पूरी की प्रतिज्ञा

पहली बार भाजपा ने राज्य में तीन लोकसभा सीटें जीतीं

BNPNEWS by BNPNEWS
June 4, 2024
in राजनीति
Reading Time: 1 min read
0
Chandrababu Naidu

आंध्र में नायडू ने पूरी की प्रतिज्ञा

1.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NWS DESK़।  Chandrababu Naidu आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) की लोकसभा और विधानसभा चुनाव में देखने लायक जीत ने राजनीतिक उठापटक का एक नया अध्याय रचा है। मुख्यमंत्री के रूप में अपने पिछले कार्यकाल में कौशल विकास निगम में एक बड़े घोटाले के आरोप में कुछ महीने पहले ही आंध्र प्रदेश की सीआइडी द्वारा गिरफ्तार किए गए नायडू चौथी बार राज्य के सीएम बनने जा रहे हैं।

Chandrababu Naidu  इस सफलता के साथ नायडू ने तीन साल पहले ली गई अपनी वह प्रतिज्ञा भी पूरी कर ली, जिसमें उन्होंने विधानसभा में सीएम के रूप में ही लौटने का एलान किया था। नायडू विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में सत्तारूढ़ दल की ओर से की जा रहीं व्यक्तिगत टिप्पणियों से आहत थे।

वह राष्ट्रीय राजनीति में भी एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनकर उभरे

नायडू को पिछले साल नौ सितंबर को घोटाले के सिलसिले में सीआइडी ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें करीब दो माह जेल में बिताने पड़े थे। अब वह राष्ट्रीय राजनीति में भी एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। नायडू की तेदेपा की अगुआई में राजग ने राज्य की 25 में से 21 लोकसभा सीटों पर बढ़त बनाई है। इसमें इनमें सहयोगी दल जन सेना पार्टी की दो सीटें और भाजपा की तीन सीटें भी शामिल हैं।

तेदेपा को अकेले 16 सीटों पर बढ़त मिली है

तेदेपा को अकेले 16 सीटों पर बढ़त मिली है। समाचार लिखे जाने तक तेदेपा एक सीट जीत चुकी थी जबकि 15 में वह बढ़त बनाए हुए थी। इसी तरह भाजपा दो सीट जीत चुकी है जबकि एक में वह बढ़त बनाए हुए थी। वाईएसआरसीपी कांग्रेस चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी। Chandrababu Naidu

आंध्र में लोकसभा चुनावों के साथ ही विधानसभा के चुनाव भी हुए। पिछली बार केवल 23 सीटों पर सिमट जाने वाली तेदेपा ने 175 में से अकेले दम पर 135 पर बढ़त बनाई है। समाचार लिखे जाने तक 73 सीटें वह जीत चुकी थी जबकि 62 पर आगे थी।
उसके नेतृत्व वाले राजग ने 164 सीटों पर बढ़त बना जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआरसीपी सरकार के शासन का पूरी तरह सफाया कर दिया है। जगन ने ही नायडू की कौशल विकास निगम घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तारी कराई थी। Chandrababu Naidu

राजग में शामिल जन सेना ने 21 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से उसे सभी पर कामयाबी मिलती नजर आ रही है। वह 13 सीटें जीत चुकी है जबकि आठ पर बढ़त बनाए हुए है। भाजपा ने दस सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे और उसे आठ सीटों पर कामयाबी मिलती दिख रही है। पांच सीटें वह जीत चुकी है जबकि तीन पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

इस बार जगन की पार्टी को केवल 11 सीटें हासिल होती दि7

जगन की पार्टी वाईएसआरसीपी ने पिछले विधानसभा चुनाव में 151 सीटें जीतकर नायडू के राजनीति करियर का एक तरह से अंत कर दिया था, लेकिन नायडू ने इस बार हिसाब बराबर कर दिया है। इस बार जगन की पार्टी को केवल 11 सीटें हासिल होती दिख रही हैं। वह तीन सीटें जीत चुकी है जबकि आठ पर उसके प्रत्याशी बढ़त में हैं। जगन की पार्टी को इसका अंदाज ही नहीं था कि उसके खिलाफ इस कदर सत्ता विरोधी लहर है। उनकी पार्टी का हाल यह हुआ है कि केवल खुद जगन और उनके मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगी बोचा सत्यनारायण ही अपनी साख बचाने में कामयाब हो सके।

दूरदर्शी सीएम साबित हुए हैं नायडू

आंध्र की सत्ता में उल्लेखनीय वापसी करने वाले चंद्रबाबू नायडू करीब 40 साल से राजनीति में सक्रिय हैं और एक समय अविभाजित आंध्र प्रदेश के सीएम के रूप में अपने विकास माडल के लिए वह पूरी दुनिया में मशहूर हो गए थे। 74 वर्षीय नायडू का पांच साल पहले राजनीतिक करियर खत्म मान लिया गया था।

उन्होंने तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय में छात्र नेता के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। वह कांग्रेस में शामिल हुए और राज्य में कैबिनेट मंत्री भी बने। इसके बाद वह कांग्रेस छोड़कर एनटी रामाराव की तेदेपा में शामिल हो गए। तेदेपा की स्थापना करने वाले रामाराव के नायडू दामाद हैं।

वह पहली बार 1995 में राज्य के मुख्यमंत्री बने। सीएम के रूप में उनके दो पहले कार्यकाल (2004 तक) अविभाजित आंध्र प्रदेश में थे। उनका तीसरा कार्यकाल 2014 में शुरू हुआ और तब तक आंध्र से तेलंगाना अलग हो चुका था। हैदराबाद को साइबर हब के रूप में स्थापित करने का श्रेय नायडू को ही जाता है। इसी से उनकी ख्याति देश-दुनिया तक फैली।

अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने की पहल उन्होंने इसी कार्यकाल में की थी, लेकिन 2019 में सत्ता से बाहर होने के बाद यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया। यहां ये भी बता दें कि पिछली सदी के नौवें दशक में नायडू ने उस समय की केंद्र सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा गठित राजग सरकार को तेदेपा ने बाहर से समर्थन दिया था।

The Review

Chandrababu Naidu

आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) की लोकसभा और विधानसभा चुनाव में देखने लायक जीत ने राजनीतिक उठापटक का एक नया अध्याय रचा है।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Larissa Neri
राजनीति

वोट-चोरी पर ब्राजील की माडल बोली-कभी भारत नहीं आई

November 7, 2025
Rahul Gandhi
राजनीति

पिंटू सेंगर हत्याकांड में आरोपित की गाड़ी से गए राहुल, उठे सवाल

October 18, 2025
Priyanka Vadra
राजनीति

पीआर, इंटरनेट मीडिया व इवेंट मैनेजमेंट बंद कर देश हित मे काम करे नेता : प्रियंका

October 13, 2025
Next Post
INDIA meeting

आईएनडीआइए की बैठक में होगा नये सहयोगी बनाने का फैसला: राहुल गांधी

Narendra Modi

काशी में तीसरी बार लहराया भगवा, नरेन्द्र मोदी ने लगायी हैट-ट्रिक

road accident

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसे में जिंदा जला कोलकाता का कारोबारी

Discussion about this post

Recommended

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युवा दिवस का उद्घाटन करने के बाद कहा: आज के युवाओं में ‘कैन डू’ की स्पिरिट

आत्मनिर्भरता की नींव पर आधुनिक भारत का निर्माण हो : पीएम नरेंद्र मोदी

4 years ago
Protest Against Agnipath : वाराणसी के रेलवे स्टेशनों और बस स्‍टेशनों पर अलर्ट

Protest Against Agnipath : वाराणसी के रेलवे स्टेशनों और बस स्‍टेशनों पर अलर्ट

4 years ago
Bhartendu Harishchandra

बाबू भारतेंदु हरिश्चंद्र के साह‍ित्‍य का डिजिटल आर्काइव से होगी पारदर्शिता

1 year ago
Electric Vehicles

सब्सिडी में कटौती से महंगे हुए इलेक्ट्रिक दोपहिया

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?