इतनी लागत से बनेगा नगर निगम सदन

SHARE:

Varanasi Municipal Corporation

BNP NEWS DESK। Varanasi Municipal Corporation वाराणसी नगर निगम को 2025 में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। लगभग एक लाख स्क्वायर फीट में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से नया नगर निगम सदन बनाए जाने की योजना तैयार हो चुकी है। इस प्रोजेक्ट के लिए डिज़ाइन पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है और धन स्वीकृत करने के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जनवरी 2025 में इसे स्वीकृति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नए नगर निगम सदन की आवश्यकता

Varanasi Municipal Corporation वाराणसी नगर निगम के पुराने सदन की स्थिति अब काफी जर्जर हो चुकी है। रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के बाद निगम को नए सदन की कमी महसूस हो रही थी। जिसके बाद नगर निगम ने नए भवन के निर्माण की योजना बनाई। अब नगर निगम की बैठकों का आयोजन मैदागिन स्थित टाउन हॉल में किया जा रहा है, लेकिन यहां सीमित स्थान और सुविधाओं के कारण अधिकारियों ने नए सदन बनाने का प्रस्ताव रखा।

नई इमारत का ऐसा होगा डिजाइन

नई इमारत लगभग पांच मंजिला होगी जिसका डिज़ाइन आधुनिक और आकर्षक होगा। नगर निगम कार्यालय के पश्चिम में पुलिस चौकी, लाइसेंस विभाग और अन्य भवनों को ध्वस्त कर यह नया भवन बनाया जाएगा। इस नए भवन में एक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम, अंडरगाउंड पार्किंग, दो लिफ्ट, चौकी, सभाकक्ष और पार्षदों के लिए अलग-अलग बैठने के कक्ष भी होंगे। इसके अलावा भेलूपुर स्थित जलकल कार्यालय को इस भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

यह बोले- महापौर अशोक कुमार तिवारी

वाराणसी के महापौर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि नगर निगम की पुरानी इमारत अब पूरी तरह से उपयोगी नहीं रह गई है। इसलिए इसे नए रूप में बनाने की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए ड्राइंग फाइनल हो चुका है और अगले महीने परियोजना के लिए धनराशि जारी कर दी जाएगी। यह 100 करोड़ रुपये के लगभग का प्रोजेक्ट होगा और इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों किया जाएगा। इस नए नगर निगम सदन में नगर निगम के अधिकारियों, पार्षदों और आईटी विभाग का बड़ा कार्यालय भी होगा जो नगर निगम के कार्यों को और प्रभावी बनाएगा।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather