असम में हिरासत से भाग रहे छेड़छाड़ के आरोपित को मारी गोली

SHARE:

accused of molestation

BNP NEWS DESK।  accused of molestation असम के सोनितपुर जिले में हिरासत से भाग रहे छेड़छाड़ के आरोपित को पुलिस ने शनिवार को गोली मार दी। वह घायल है। उसे दो लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में एक अन्य आरोपित के साथ गिरफ्तार किया गया था।

accused of molestation  दोनों ने शुक्रवार को शाम सैर पर निकली दो लड़कियों से कथित तौर पर छेड़छाड़ का प्रयास किया। सोनितपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुरिमा दास ने बताया कि आरोपितों ने मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन लोगों ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। स्थानीय निवासियों ने घटना के विरोध में पुलिस थाने का घेराव किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया, शनिवार को जांच के लिए घटनास्थल पर ले जाए जा रहे आरोपित ने पुलिस पर हमला किया, पुलिसकर्मी से पिस्तौल छीन ली और गोलियां चला दीं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई।

आरोपित के एक पैर में गोली लग गई। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच तिनसुकिया में पुलिस ने किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोप में आरोपित को उसके एक अन्य साथी के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

मौलाना पर नाबालिग से यौन उत्पीड़न का आरोप, गिरफ्तार

असम के लखीमपुर जिले में अलग-अलग घटनाओं में नाबालिगों से छेड़छाड़ के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों गिरफ्तारियां शुक्रवार रात की गईं। एक मामले में मौलाना पर एक नौ वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। बच्ची मौलाना के पास धार्मिक शिक्षा लेने गई थी। घटना कुछ दिन पहले हुई थी। आरोपित फरार था। उसे शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।

दूसरा मामला गुरुवार को हुआ, जब आरोपित ने कथित तौर पर अपनी दुकान के अंदर लड़की का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। दुकान मालिक को भी शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों मामलों के आरोपितों पर पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather