बीएनपी न्यूज डेस्क। Mithun Chakraborty फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और देव अधिकारी शनिवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी के अस्सी घाट पर बांग्ला फिल्म प्रजापति की शूटिंग की गई। शूटिंग के दौरान काफी संख्या में स्थानीय लोग भी वहां शूटिंग देखने के लिए पहुंचे और लोगों ने हर हर महादेव का नारा भी लगाया। मिथुन चक्रवर्ती के गंगा में स्नान करते समय और नौका विहार के समय की शूटिंग की गई।
हमेशा से साउथ इंडिया फिल्मों की पहली पसंद रही काशी में इन दिनों लगातार फिल्मों की शूटिंग हो रही है। शनिवार को सुबह अस्सी घाट पर सुपरस्टार और बंगाल के वरिष्ठ भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती पर फिल्म प्रजापति के शॉट फिल्माए गए। नाव से अस्सी घाट पहुंचे एक्टर मिथुन चक्रवर्ती और डायरेक्टर अभिजीत के घाट पर पहुँचते ही वहां मौजूद लोगों ने उनका हर-हर महादेव के जयघोष से स्वागत किया। इसके बाद कुछ ही देर में मिथुन चक्रवर्ती ड्रेसअप होकर घाट पर पहुँच गए जहां वो एकदम घाट पुरोहित के ड्रेस में दिखाई दे रहे थे। कुछ देर के बाद बनारसी कपड़ों में उन्होंने गंगा में डुबकी भी लगाईं और एक ही टेक में शॉट ओके हो गया। घाट पर शूटिंग के दौरान मिथुन चक्रवर्ती को गर्मी से परेशान भी देखा गया।

पुरोहित नजर आए मिथुन चक्रवर्ती
Mithun Chakraborty अस्सी घाट पर चल रही शूटिंग के दौरान उन्होंने गंगा नदी में डुबकी लगाया। इस दौरान उन्होंने काशी के घाटों पर बैठने वाले पुरोहित की तरह पोशाक पहना हुआ था। बाल और दाढ़ी लंबा होने के चलते मिथुन चक्रवर्ती पुरोहित जैसे ही लग रहे थे। उसी वेशभूषा में ही उन्होंने गंगा नदी में डुबकी लगाया। इस दौरान अस्सी घाट पर गंगा नदी में डुबकी लगाने का केवल एक शॉट लिया गया इस दौरान वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ भी जुट गई थी। मिथुन चक्रवर्ती पानी से बाहर आए तो लोगों ने हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए उनका स्वागत किया।
इस समय वाराणसी में गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। ऐसे में फिल्म की शूटिंग गंगा नदी के किनारे ही की गई। हालांकि फिल्म यूनिट के कैमरामैन द्वारा नाव पर बैठकर गंगा की लहरों और नदी के शॉट्स लिए गए। शूटिंग के दौरान मिथुन चक्रवर्ती नौका विहार भी किये तथा घाटों की सीढ़ियों पर चढ़ते उतरते समय की शूटिंग भी की गई।

46 साल बाद मिथुन और ममता शंकर एक बार फिर साथ नजर आएंगे
Mithun Chakraborty अस्सी घाट पर आज से अभिजीत सेन की फिल्म ‘प्रजापति’ की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म में देव के अलावा ममता शंकर, मिथुन चक्रवर्ती के साथ अभिनय कर रही हैं। मृणाल सेन की फिल्म मृगया के 46 साल बाद मिथुन और ममता शंकर एक बार फिर साथ नजर आएंगे।
बता दें कि फिल्म ‘प्रजापति’ एक फैमिली ड्रामा है, जिसकी शूटिंग 5 जुलाई को शुरू हुई और कोलकाता में शूटिंग समाप्त होने के बाद दूसरा शेड्यूल बनारस में शरू हुआ।इस फिल्म में देव, मिथुन चक्रवर्ती, ममता शंकर, श्वेता भट्टाचार्य, अंबरीश भट्टाचार्य, खराज मुखर्जी और अन्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

देव अधिकारी ने किया ट्वीट
इस फिल्म में देव, मिथुन चक्रवर्ती, ममता शंकर, अंबरीश भट्टाचार्य, श्वेता भट्टाचार्य, खराज मुखर्जी व अन्य छोटे बड़े अभिनेता नजर आएंगे। वाराणसी आने के बाद देव अधिकारी ने एक फोटो ट्वीट करते हुए हेलो बनारस लिखा हुआ है। इसके पूर्व 28 जुलाई को भी देव अधिकारी ने ट्वीट कर बताया था कि प्रजापति फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल कोलकाता में पूरा हो गया, अब अगला पड़ाव वाराणसी में है।








