BNP NEWS DESK।Kanya Kumari Vidya Mandir लक्ष्मीकुंड, लक्सा स्थित कन्या कुमारी विद्या मंदिर में गुरुवार को हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में सफल छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रबंधक महेंद्र केसरी बनर्जी ने कहा कि हाईस्कूल परीक्षा में सम्मिलित 35 छात्राओं में से 29 ने प्रथम श्रेणी से और शेष 6 ने द्वितीय श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल विद्यालय का अपितु अपने परिवार का भी नाम रौशन किया।
चांदनी ने 505/600, प्रिया चौरसिया ने 475/600, सान्या मोदवाल ने 473/600 अंक प्राप्त कर क्रमश प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय स्थान हासिल किया।
इसी क्रम में इंटरमीडिएट परीक्षा में 28 छात्राओं में से 9 ने प्रथम श्रेणी तथा 13 ने द्वितीय श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की।
इनमें ज्योति प्रजापति ने 414/500, कंचन प्रजापति ने 389,500 तथा आशिका चौरसिया ने 370/500 अंक प्राप्त कर क्रमश प्रथम ,द्वितीय तथा तृतीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर कालेज की सभी शिक्षिकाएं शामिल रहीं।








