सिद्धि काली माता आश्रम में मेहंदी व फैंसी ड्रेस की प्रतिभागियों काे मिला पुरस्‍कार

SHARE:

Siddhi Kali Mata Ashram

BNP NEWS DESKSiddhi Kali Mata Ashram श्री श्री सिद्धि काली माता आश्रम में मेहंदी व फैंसी ड्रेस की प्रतियोगिता के साथ ही सम्पन्न हुई  तीसरी व आखिरी दिन की प्रतियोगिता । आज के फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 20 से भी ज्यादा बच्चो ने प्रतिभाग किया था।सभी प्रतिभागियों को संस्था की तरफ से उपहार दिया गया था । प्रतिभाग करने वाले बच्चों ने पुलिस, सैनिक, परी, श्री राम, हनुमान, दुर्गा, लक्ष्मी, काली व रामकृष्ण परमहंस आदि महापुरुषों का किरदार निभाया। फैंसी ड्रेस में प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार क्रमशः निष्ठा रावत, सूर्यांश पाठक, रुद्र बनर्जी व रुद्रांश शिव दत्त ने प्राप्त किया।

Siddhi Kali Mata Ashram फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के निर्णायक आराधना चक्रवर्ती व कृष्णा आचार्य रही।संचालन इशिता आचार्य व निधि समृद्धि ने किया। मुख्य अतिथि किशोर न्याय बोर्ड की अध्यक्ष आरती सेठ व अधिवक्ता गौतमी लालवानी (सिंधी समाज अर्दली बाजार) रहीं।
दूसरी प्रतियोगिता मेहंदी की थी जिसके निर्णायक मंडल में काकुली रॉय चौधरी व वर्षा रक्षित रही।
कार्यक्रम का समापन बटुकों द्वारा किये गए मंत्रोच्चार व पूजा द्वारा सम्पन्न हुआ। तत्पश्चात बटुकों ने भोग प्रसाद ग्रहण किया व उन्हें दान दक्षिणा इत्यादि देकर सम्मानपूर्वक विदा किया गया।

अंतिम दिन के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था के अध्यक्ष काशीनाथ मुखर्जी,कार्यक्रम अधिशासी अनुपम मुखर्जी, विनीता मुखर्जी, काजल मुखर्जी,सौरभ दास, सत्यनारायण, श्यामली चटर्जी, रतन चटर्जी मौजदू रहे।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather