हैदराबाद में भी अमेठी जैसे उलटफेर पर भाजपा की नजर

SHARE:

Lok Sabha election review

BNP NEWS DESK।   Lok Sabha Elections लोकसभा चुनाव में राजग को 400 पार सीटें दिलाने का लक्ष्य अगर भाजपा ने तय किया है तो उसे पाने के लिए विपक्ष के मजबूत किलों पर भी नजरें जमा दी हैं। अलग-अलग राज्यों के लिए पार्टी माइक्रो प्लान पर काम कर रही है। इसी रणनीति में तेलंगाना की हैदराबाद संसदीय सीट भी शामिल है, जहां भाजपा अमेठी जैसा बड़ा फेरबदल करने के लिए जोर लगा रही है।

कर्नाटक में भगवा खेमे का मजबूत जनाधार पहले से

Lok Sabha Elections  माना जा रहा है कि पार्टी यहां के कद्दावर एआइएमआइएम सांसद असदउद्दीन ओवैसी के विरुद्ध किसी तेजतर्रार महिला प्रत्याशी को उतार सकती है।उत्तर भारत में अपनी जमीन काफी मजबूत कर चुकी भाजपा दक्षिण में भी विस्तार के लिए लगातार प्रयासरत है। कर्नाटक में भगवा खेमे का मजबूत जनाधार पहले से है और इसी तरह तेलंगाना के लिए भी पसीना बहाया जा रहा है।

इस राज्य में भाजपा के बढ़ते प्रभाव का एक पड़ाव कुछ माह पहले ही हुए तेलंगाना विधानसभा चुनाव को माना जा सकता है, जिसमें भाजपा प्रत्याशी के. वेंकट रमण रेड्डी ने बीआरएस प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव सहित कांग्रेस के सीएम चेहरा व प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को परास्त कर दिया था।

यह बात दीगर है कि दूसरी सीट पर जीते रेवंत फिर मुख्यमंत्री बन गए। इन परिणामों से उत्साहित भाजपा के रणनीतिकारों को भरोसा है कि लंबे समय से ओवैसी के लिए अभेद्य दुर्ग बन चुकी हैदराबाद संसदीय सीट पर भी भगवा परचम फहराया जा सकता है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आकर्षण और बड़े लाभार्थी वोटबैंक का आधार तो है ही, साथ ही ऐसे चेहरे की तलाश है, जो स्थानीय मतदाताओं को आकर्षित कर सके।

चर्चा है कि हर राज्य में महिला मतदाताओं में गहरी पैठ बना चुकी भाजपा इस सीट से अब महिला प्रत्याशी पर दांव लगा सकती है। तमाम समीकरणों के आधार पर तेलंगाना भाजपा महिला मोर्चा की प्रवक्ता नादिमपल्ली यमुना पाठक भी अपनी मजबूत दावेदारी ठोक रही हैं।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें