इंग्लैंड और वेल्स में ताजा जनगणना आंकड़ों में 10 साल में 44% बढ़ी मुस्लिम आबादी

SHARE:

Population Report 

BNP NEWS DESK। Population Report  ब्रिटेन में इन दिनों तेजी से ईसाइयों की जनसंख्या घट रही है। इसके साथ ही वहां मुस्लिमों की आबादी में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को जारी जनसंख्या से जुड़े आंकड़ों के अनुसार इंग्लैंड और वेल्स में ईसाइयों की आबादी पहली बार कुल जनसंख्या से आधे से भी कम हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार 2021 में किए गए 10 साल की जनसंख्या के अध्ययन में यह बात सामने आई है कि ब्रिटेन में ईसाइयों के बाद ‘कोई धर्म नहीं’ यानी नो रिलीजन वाली आबादी दूसरे स्थान पर है। लेकिन मुस्लिमों की जनसंख्या में सबसे तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। एक दशक में मुसलमानों की संख्या 44 फीसदी बढ़ी है।

इंग्लैंड और वेल्स में ताजा जनगणना आंकड़ों की मानें तो मुस्लिमों और हिंदुओं की आबादी में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ईसाई आबादी अबतक के इतिहास में सबसे कम हो गई है। देश में ईसाई आबादी में 13 प्रतिशत से अधिक की कमी दर्ज की गई है। किसी भी धर्म को न मानने वालों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।

ईसाईयों की संख्या घट गई…

Population Report  ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स ने मंगलवार को जनगणना का डेटा जारी किया। 2021 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक 46 प्रतिशत से अधिक ईसाई जनसंख्या है। जबकि यह जनसंख्या 2011 में हुए जनगणना में 59.3 प्रतिशत था। इंग्लैंड और वेल्स की जनगणना में पहली बार आधी से भी कम आबादी यानी 46.2 प्रतिशत लोगों ने खुद को ईसाई बताया है। यह संख्या करीब 27.5 मिलियन है। जबकि 2011 में 59.3 प्रतिशत यानी 33.3 मिलियन लोग ईसाई थे। आंकड़ों पर गौर करें तो 13.1 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

कोई धर्म नहीं मानने वालों में बढ़ोतरी

सर्वे के अनुसार इंग्लैंड और वेल्स में कोई धर्म नहीं मानने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जनगणना सर्वे के अनुसार कोई धर्म नहीं मानने वाली आबादी यहां दूसरे नंबर पर है। इनकी संख्या करीब 37.2 प्रतिशत है। जबकि यह जनसंख्या 2011 के जनगणना में महज 25.2 प्रतिशत थी।

मुस्लिम जनसंख्या तेजी से बढ़ी

इंग्लैंड और वेल्स में मुस्लिम आबादी हिंदुओं की संख्या से तेजी से बढ़ी है। 2021 के जनगणना के अनुसार मुस्लिमों की जनसंख्या यहां 6.5 प्रतिशत है जोकि करीब 3.9 मिलियन है। जबकि 2011 के सर्वे में यह जनसंख्या 4.9 प्रतिशत थी जोकि करीब 2.7 मिलियन थी। मुस्लिम आबादी में करीब 1.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। आंकड़ों पर गौर करें तो हिंदू आबादी इस बार के जनगणना में 1.7 प्रतिशत दर्ज किया गया है जोकि करीब एक मिलियन है। जबकि 2011 में हिंदुओं की आबादी करीब 1.5 प्रतिशत था जोकि करीब 8 लाख 18 हजार के करीब थें।

हिंदुओं की आबादी 10 लाख, मुस्लिमों की आबादी 39 लाख

Population Report ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स के मुताबिक 2001 में ब्रिटेन के सेंसस में रिलीजन का सवाल जोड़ा गया था। यह पूरी तरह से स्वैच्छिक है, लेकिन करीब 94 फीसदी लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी। करीब 2.75 करोड़ लोग या 46.2 फीसदी आबादी इंग्लैंड और वेल्स में ईसाई है। उनकी जनसंख्या में 2011 के मुकाबले करीब 13.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। उनके अलावा नो रिलीजन का आंकड़ा 2.22 करोड़ या 37.2 फीसदी है. मुस्लिमों की आबादी 39 लाख है. इसके बाद हिंदुओं की आबादी 10 लाख है। सिखों की आबादी 5,24,000 है। इसके साथ ही बौद्ध धर्म की आबादी 2.73 लाख से बढ़कर 2.71 लाख हो गई है।

सिख, बौद्ध और यहूदी की जनसंख्या में मामूली वृद्धि

इंग्लैंड और वेल्स में सिख समाज के करीब 4 लाख 23 हजार लोग 2011 में रहते थे। यह करीब 0.8 प्रतिशत कुल आबादी का था। इस बार मामूली वृद्धि होकर यह संख्या 0.9 प्रतिशत हो गई है। सिख आबादी 2021 में करीब 5 लाख 24 हजार के आसपास दर्ज की गई है। इसी तरह बौद्धों की जनसंख्या 2011 में 0.4 प्रतिशत यानी 249,000 थी जोकि 2021 में 0.5 प्रतिशत हो गई। यानी बौद्ध आबादी 273,000 हो गई है। यहूदी समाज भी यहां करीब 0.5 प्रतिशत निवास करता है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather