BNP NEWS DESK। Lalit Upadhyay हॉकी के मैदान पर अपने खेल से सबका दिल जीत लेने वाले ओलिंपियन ललित उपाध्याय का दिल गोरखपुर के बख्शीपुर की रहने वली दीक्षा तिवारी ने जीत लिया। दोनों की सगाई मंगलवार की दोपहर में कैंटोनमेंट स्थित होटल रेडिसन में हुई। इस दौरान परिवार के साथ ही राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच मौजूद रहे।
Lalit Upadhyay ललित अब तक 150 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। ओलिंपिक समेत हाकी के लगभग सभी प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस में डिप्टी एसपी पद पर तैनात हैं। उन्हें प्रतिष्ठित लक्ष्मण अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
वहीं दीक्षा रेलवे में टीटीइ पद पर प्रयागराज में तैनात हैं। वह भी राष्ट्रीय स्तर की हाकी खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने गोरखपुर स्पोर्ट्स कालेज में हाकी की बारीकियां सीखी हैं। उनकी मां प्रियवंदा तिवारी भी रेलवे में गोरखपुर में कार्यरत हैं और बास्केटबाल की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रही हैं। ललित व दीक्षा 29 जनवरी 2024 में विवाह बंधन में बंध जाएंगे।
कैंट एरिया के एक होटल में दिन में दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहना कर आगे का जीवन एक साथ व्यतीत करने का वायदा किया। 29 जनवरी 2024 में विवाह बंधन में बंध जाएंगे।
दीक्षा भी हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं । वर्तमान समय में वे प्रयागराज में भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं। इस मौके पर परिजन के अलावा मेयर अशोक तिवारी,कोच परमानंद मिश्रा, हॉकी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष कृष्ण बहादुर रावत, सर्वेश पांडेय, अतुल पांडेय, मनीष तिवारी, अखिलेश पांडेय मौजूद थे। कई खेलों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी मौजूद थे।








