Bnp News Post। Baba Vishwanath दक्षिण भारत के ओंकार आश्रम द्वारा काशी में 27 अक्टूबर से 10 नवंबर तक सिद्ध माताजी के स्मृतिकाल पर 24 वें वर्ष सर्व लोक अखंड परिपूर्णानन्द महा माताजी पूजनोत्सव के क्रम में सोमवार को अन्न वस्त्र का दान किया गया। ओंकार आश्रम के महाधिपति स्वामी ओंकारानंद महाराज ने बताया कि शक्ति स्वरूपिणी स्त्रियों को प्रसन्न करने पर सभी को सुख प्राप्ति होती ह
Baba Vishwanath अत: वस्त्रों को सिद्ध माता जी के चरण पर रखकर स्त्रियों को वस्त्र वितरण किया गया। वहीं दोपहर में गरीब और असहाय लोगों को अन्नदान भी दिया गया। वहीं सोमवार को बाबा विश्वनाथ का 1008 लीटर क्षीराभिषेक भी किया गया।
स्वामी ओंकारानंद महाराज ने बताया कि विश्व कल्याण, धर्मोत्थान व आध्यात्मिक ऐक्य, विकास की कामना के साथ बाबा विश्वनाथ का 1008 लीटर से क्षीराभिषेक विगत 11 वर्षों से हो रहा है। विश्व के समस्त जीवराशि में स्थित सहस्रार चक्र को पूर्णता प्राप्ति और सभी जीवों द्वारा आत्म साक्षात्कार अनुभव प्राप्त होने की प्रार्थना इस दौरान की गयी।
वहीं नव् -भव्य विश्वनाथ धाम की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री को भी धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान ओंकार आश्रम के स्वामी कोटेश्वरानन्द, रामकृष्ण जयराम, राजमाता प्रेमलता देवी, रामकुमार, करूणाकरण, नीति कुमार, सुगुमार आदि उपस्थित रहे।








