• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home विशेष रोजगार

खादी और ग्रामोद्योग आयोग जल्द ही वाराणसी में पश्‍मीना उत्‍पादन शुरू करेगी, सेवापुरी आश्रम के 20 कारीगरों को 30 दिनों का प्रशिक्षण

खादी और ग्रामोद्योग आयोग जल्द ही वाराणसी में पश्‍मीना उत्‍पादन शुरू करेगी, सेवापुरी आश्रम के 20 कारीगरों को 30 दिनों का प्रशिक्षण

BNPNEWS by BNPNEWS
November 30, 2021
in रोजगार
Reading Time: 1 min read
0
खादी और ग्रामोद्योग आयोग जल्द ही वाराणसी में पश्‍मीना उत्‍पादन शुरू करेगी, सेवापुरी आश्रम के 20 कारीगरों को 30 दिनों का प्रशिक्षण
13
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

वाराणसी, बीएनपी न्‍यूज। लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में उत्‍पन्‍न, दुनिया भर में मशहूर पश्मीना ऊन के उत्पाद अब वाराणसी में भी बनाए जाएंगे। खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने एक अग्रणी पहल करते हुए उत्तर प्रदेश के वाराणसी और गाजीपुर जिलों के 4 खादी संस्थानों को कच्ची पश्मीना ऊन के प्रसंस्करण तथा इसे आगे ऊनी कपड़े में बुनने के लिए मनाया है। पश्मीना का कपड़ा वाराणसी में बुना जाएगा। विरासत में प्रापत पश्मीना बुनाई शिल्प को जम्मू-कश्मीर के बाहर पेश करने और इस अनूठी कला से शेष भारत के कारीगरों को परिचित कराने का यह पहला प्रयास है।

वाराणसी में पश्मीना बुनाई अगले साल जनवरी से शुरू होगी। वाराणसी के सेवापुरी आश्रम के 20 खादी कारीगरों को पश्मीना बुनाई में 30 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके लिए इन संस्थानों द्वारा पश्चिम बंगाल के 2 मास्टर प्रशिक्षकों को राजी कराया गया है। वाराणसी मंडल के इन चारों खादी संस्थानों ने दिल्ली में कच्ची पश्मीना ऊन का प्रसंस्करण शुरू कर दिया है। दिल्ली में प्रसंस्कृत लगभग 200 किलोग्राम पश्मीना ऊन दिसंबर के पहले सप्ताह तक लेह में कारीगरों को आपूर्ति की जाएगी। लेह के ये कारीगर दिसंबर के अंत तक ऊन कातेंगे, जिसे बुनाई के लिए वाराणसी लाया जाएगा। पश्चिम बंगाल से आने वाले दोनों कारीगरों को मलमल बनाने में अत्यधिक प्रशिक्षण प्रापत है, जिसमें अति सूक्ष्म बुनाई शामिल होती है जो पश्मीना की बुनाई के समान होती है।

wps3

वाराणसी में पश्‍‍मीना उत्पादन करने वाली ये 4 खादी संस्थाएं हैं

कृषक ग्रामोद्योग विकास संस्थान, वाराणसी, श्री महादेव खादी ग्रामोद्योग संस्थान, गाजीपुर, खादी कंबल उद्योग संस्थान, गाजीपुर और ग्राम सेवा आश्रम, गाजीपुर।केवीआईसी से मान्यता प्राप्त इन खादी संस्थानों ने लेह-लद्दाख से कच्ची पश्मीना ऊन की खरीद शुरू कर दी है और इसे 15 नवंबर को प्रसंस्करण के लिए दिल्ली लाया गया है जिसे रेशे निकालने के लिए ले जाया जाएगा। कताई के लिए लेह में खादी कारीगरों को खुले हुए धागों के रेशे वापस भेज दिए जाएंगे, जिन्हें केवीआईसी द्वारा 100 नए मॉडल चरखे प्रदान किए गए हैं।

यह घटनाक्रम हाल ही में लद्दाख के उपराज्यपाल आर. के. माथुर के साथ केवीआईसी के अध्यक्ष श्री विनय कुमार सक्सेना की बैठक के बाद हुआ है, जहां उप राज्‍य‍पाल ने बताया कि लेह-लद्दाख में प्रति वर्ष लगभग 50 मीट्रिक टन कच्ची पश्मीना का उत्पादन किया जाता है, जिसमें से सफाई और प्रसंस्करण के बाद, पश्मीना ऊन उत्पादों के उत्पादन के लिए वास्तव में केवल 15 मीट्रिक टन ऊन का उत्पादन किया जाता है। लेह-लद्दाख में कुछ छोटी इकाइयों द्वारा पश्मीना उत्पादों के निर्माण के लिए केवल 15 मीट्रिक टन डीहेयर्ड पश्मीना ऊन का उपयोग किया जाता है, जो कि केवल 500 किलोग्राम मात्रा, यानी 0.5 मीट्रिक टन है, जिससे लद्दाख में रोजगार का नुकसान हो रहा है।

wps4

वाराणसी के इन खादी संस्थानों ने हाल ही में लेह से 500 किलोग्राम कच्ची पश्मीना ऊन खरीदी है और इसे प्रसंस्करण, यानी डीहेयरिंग और रेशे में बदलने के लिए दिल्ली लाया गया है। केवीआईसी के अध्यक्ष, श्री विनय कुमार सक्सेना ने कहा, “इस कदम से न केवल लद्दाख में बिना बालों वाली पश्मीना ऊन की पूरी गुणवत्ता का उपयोग सुनिश्चित होगा, बल्कि स्थानीय कारीगरों के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे और वाराणसी में वास्तविक तथा सस्ती पश्मीना ऊन उत्पादों की उपलब्धता भी होगी। केवीआईसी इन खादी संस्थानों को ऑनलाइन मार्केटिंग सहायता भी प्रदान करेगा। यह एक पथप्रदर्शक पहल होगी क्योंकि पश्मीना का उत्पादन पहली बार जम्मू-कश्मीर और लेह-लद्दाख क्षेत्र के बाहर किया जाएगा।”

wps5

दिल्ली में कच्चे पश्मीना ऊन का प्रसंस्करण 20 नवंबर को अध्यक्ष केवीआईसी द्वारा शुरू किया गया था। संसाधित पश्मीना ऊन की लेह-लद्दाख के कारीगरों को वापस आपूर्ति की जाएगी। दिल्ली में पश्मीना रॉ वूल प्रोसेसिंग सेंटर लेह-लद्दाख में कारीगरों को पश्मीना रेशे की साल भर आपूर्ति सुनिश्चित करेगा, जहां अत्यधिक ठंड के कारण सभी गतिविधियां छह महीने के लिए निलंबित रहती हैं।

ऑल चांग थांग पश्मीना ग्रोअर्स मार्केटिंग कोऑपरेटिव सोसाइटी, लेह, जहां से खादी संस्थान कच्ची पश्मीना ऊन खरीद रहे हैं, ने भी इस कदम का यह कहते हुए स्वागत किया है कि इससे लेह-लद्दाख के स्थानीय कारीगरों को मदद मिलेगी। ऑल चांग थांग पश्मीना ग्रोअर्स मार्केटिंग कोऑपरेटिव सोसाइटी, लेह के सचिव श्री थिनले ने कहा, “हमने केवीआईसी को 500 किलोग्राम कच्‍चे ऊन की आपूर्ति की है और भविष्‍य में कच्‍चे ऊन की किसी प्रकार की मांग को पूरा किया जाएगा क्‍योंकि इससे लेह-लद्दाख में खादी कारीगरों को पर्याप्‍त काम मिलेगा और स्‍थानीय पश्‍‍मीना उद्योग मजबूत होगा।”

केवीआईसी ने एक महीने के प्रशिक्षण के बाद लेह-लद्दाख के 4 गांवों में स्थानीय कारीगरों को पश्मीना ऊन की कताई गतिविधियों को शुरू करने के लिए 8 तकली वाले 100 नए मॉडल चरखे प्रदान किए।

ये गांव हैं : लिकिर, सास्पोल, शक्ति और लेह शहर। वाराणसी संभाग के इन 4 संस्थानों ने कारीगरों को गोद लिया है और विशेष मामले के रूप में 20 रुपये प्रति लच्‍छा कताई शुल्क देने का फैसला किया है। वर्तमान में, लेह-लद्दाख में पारंपरिक चरखे पर काम करने वाले कारीगर प्रतिदिन केवल 2-3 लच्‍छा पश्मीना ऊन का उत्पादन कर सकते हैं और प्रति दिन 100 रुपये से कम कमाते हैं। लेकिन अब केवीआईसी द्वारा प्रदान किए गए 8 तकली वाले नए मॉडल चरखे पर, कारीगर प्रति दिन 15 लच्‍छों तक का उत्पादन करेंगे और प्रति दिन 300 रुपये तक कमाएंगे।

लेह में खादी कारीगर जिन्हें केवीआईसी द्वारा चरखा प्रदान किया गया है, ने कहा कि केवीआईसी की यह पहल लेह-लद्दाख में हमारे लिए पूरे साल काम सुनिश्चित करेगी जिसके परिणामस्वरूप हमें अधिक मजदूरी मिलेगी और हमारी वित्तीय स्थिरता कायम होगी।

केवीआईसी ने लेह में 25 उच्च गुणवत्ता वाले 48 इंच चौड़ाई के करघे भी प्रदान किए हैं जो न केवल कारीगरों की बुनाई में लगने वाली मेहनत को कम करेगा बल्कि सभी आकार के कपड़ों का उत्पादन भी करेगा। काम बढ़ते ही केवीआईसी और भी चरखे लगाएगा।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Job Opportunities
रोजगार

9 व 10 दिसम्बर को 20,000 से अधिक नौकरियों का अवसर

December 5, 2025
Employment Maha Kumbh in U
यूपी

यूपी में रोजगार महाकुंभ में 50 हजार युवाओं को मिलेंगी नौकरियां

August 18, 2025
employment in up
रोजगार

उत्तर प्रदेश के 27 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, 22 कंपनियों से करार

May 6, 2025
Next Post
वाराणसी के सनबीम स्कूल लहरतारा में रेप के मामले में प्रबंधक को किया गिरफ्तार, पुलिस कोर्ट में पेश करेगी

वाराणसी के सनबीम स्कूल लहरतारा में रेप के मामले में प्रबंधक को किया गिरफ्तार, पुलिस कोर्ट में पेश करेगी

Kashi Vishwanath Corridor में बन रही वाराणसी गैलरी, भक्त डिजिटली जानेंगे विश्वनाथ धाम के निर्माण की कहानी

Kashi Vishwanath Corridor में बन रही वाराणसी गैलरी, भक्त डिजिटली जानेंगे विश्वनाथ धाम के निर्माण की कहानी

Omicron : देश में नहीं शुरू होंगी 15  से इंटरनेशनल उड़ानें, पीएम ने दिए थे समीक्षा करने के निर्देश

Omicron : देश में नहीं शुरू होंगी 15  से इंटरनेशनल उड़ानें, पीएम ने दिए थे समीक्षा करने के निर्देश

Discussion about this post

Recommended

sp congress alliance

यूपी में कांग्रेस को 11 सीट देगी सपा

Nora Fatehi : नोरा फतेही ने अपने बोल्ड अंदाज से सोशल मीडिया पर लगाई आग,डांस मूव्स से कर दी कमाल

Nora Fatehi : नोरा फतेही ने अपने बोल्ड अंदाज से सोशल मीडिया पर लगाई आग,डांस मूव्स से कर दी कमाल

digital arrest

साफ्टवेयर इंजीनियर को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 11.8 करोड़ की ठगी

2 years ago
terrorist arrested

15 अगस्त को दहलाने की साजिश विफल, आजमगढ़ से ISIS का आतंकी गिरफ्तार

4 years ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?