BNP NEWS DESK । T-20 World Cup अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी-20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम नए अवतार में नजर आएगी। बीसीसीआइ ने सोमवार को अहमदाबाद में भारतीय टीम की टी-20 प्रारूप की नई जर्सी का अनावरण किया।
T-20 World Cup इस विशेष अवसर पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह और कप्तान रोहित शर्मा उपस्थित रहे। भारतीय टीम की नई जर्सी का अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में अनावरण किया गया।
बीसीसीआइ ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा और बीसीसीआइ सचिव जय शाह नई जर्सी का अनावरण करते हुए दिख रहे हैं।
रोहित की सेना पहली बार इस जर्सी को पहनकर टी-20 विश्व कप 2024 में उतरेगी। भारतीय टीम को टी-20 विश्व कप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के विरुद्ध करना है। इसके बाद अपने अगले मुकाबले में टीम चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से नौ जून को भिड़ेगी। भारत का तीसरा अमेरिका से 12 जून को है। वहीं, ग्रुप चरण के अंतिम मैच में भारतीय टीम की भिड़ंत कनाडा के साथ 15 जून को होगी।








