India vs West Indies T20 मैच आज, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

SHARE:

India vs West Indies T20

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। Ind vs WI T20 वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने के बाद अब टीम इंडिया टी-20 सीरीज में कैरेबियाई टीम से भिड़ेगी। पहला मुकाबला त्रिनिदाद स्थित ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में फेवरेट मानी जा रही है। अगर टीम सीरीज के पांचों मुकाबला जीत जाती है तो एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी।

रोहित एंड कंपनी वेस्टइंडीज को उसके घर में सबसे ज्यादा टी-20 मैच हराने वाली टीम बन जाएगी। अभी इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज में सबसे ज्यादा 6 टी-20 मुकाबले जीते हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर पाकिस्तान की टीम है। उन्होंने भी 6 मैच अपने नाम किए हैं। भारत ने अभी तक वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी धरती पर 4 मैच खेले हैं। टीम को 2 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में पूरी टीम का फोकस पांचों मैच जीतकर नंबर-1 बनने का होगा।

वेस्टइंडीज ने अपनी 16 सदस्यीय टीम घोषित कर दी

Ind vs WI T20 भारत के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम (IND vs WI) की घोषणा हो गई है। वनडे सीरीज को टीम इंडिया ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। टी20 सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को खेला जाएगा। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वेस्टइंडीज को तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इन दोनों सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है। भारत और वेस्टइंडीज के आखिरी दो मैच फ्लोरिडा में होंगे।

शिमरोन हेटमायर की वापसी
बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली थी। टी20 सीरीज में वह वापसी करेंगे। उनके आने से वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी मजबूत होगी। हेटमायर के पास आईपीएल में खेलने का बी अनुभव है। वह राजस्थान रॉयल्स के लिए फिनिशर की भूमिका निभाते हैं। निकोलस पूरन टीम के कप्तान हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले रोवमैन पॉवेल को उपकप्तान बनाया गया है।

वनडे सीरीज में भारत को दी टक्कर
वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में भारत ने क्लीन स्वीप किया। लेकिन पहले दोनों मैचों में एक समय वेस्टइंडीज जीत के करीब पहुंच गई थी। पहले मुकाबले में मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी और दूसरे में अक्षर पटेल की तूफानी पारी की वजह से टीम इंडिया ने जीत हासिल की। दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ पिछली टी20 सीरीज में जीत हासिल की है। उसके बाद टी20 स्पेशलिस्ट की भरमार है।

टीम के पास बल्लेबाजी में कप्तान पूरन और हेटमायर के अलावा शामरह ब्रूक्स, काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग जैसे खिलाड़ी हैं। टीम की गेंदबाजी में सिर्फ जेसन होल्डर के पास ही अनुभव है। भारतीय टीम इसका फायदा उठा सकती है।अब तक दोनों टीमों के बीच 20 टी-20 मैच खेले गए हैं। भारत को 13 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं, 6 मैच वेस्टइंडीज जीता है। एक मैच में कोई रिजल्ट नहीं निकला है। ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच थोड़ी धीमी बताई जा रही है जिसके चलते बल्लेबाजों को शॉट खेलने में दिक्कत होगी। गेंदबाज यहां अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन-11
टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल

वेस्टइंडीज टीम: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, शिमरन हेटमायर, निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, कीसी कार्टी, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, अकील होसेन, ओबेड मैकॉय।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather