BNP NEWS DESK। water in chenab पाकिस्तान के नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने की हरकतों का जवाब देने के लिए भारत ने गुरुवार को बिना गोले दागे सबक सिखाया है। रविवार को बगलिहार बैराज से पानी रोके जाने के बाद अब इसके गेट खोल दिए गए हैं।
सलाल बांध का जलप्रवाह भी छोड़ा गया है, जिससे पाकिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे उसके सीमावर्ती इलाकों में सैन्य गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं। water in chenab बीते पांच दिनों में यह दूसरी बार है, जब भारत ने ‘वाटर स्ट्राइक’ की है।
इससे पहले रविवार को भारत ने चिनाब का जल प्रवाह रोक दिया था, जिससे पाकिस्तान में सूखे की स्थिति बन गई थी और उसकी जलविद्युत परियोजनाएं बंद हो गई थीं। हालांकि, सोमवार को भारत ने पानी छोड़ दिया था।
आपरेशन सिंदूर से हताश पाकिस्तान ने मंगलवार रात से भारत के सीमांत इलाकों में गोलाबारी शुरू कर दी है, जिसमें एक सैन्यकर्मी शहीद हुआ और 14 नागरिक मारे गए हैं। लगभग 100 नागरिक घायल हुए हैं।
सूत्रों के अनुसार, डोडा, किश्तवाड़ और रियासी में भारी बारिश हुई है। इसे देखते हुए बगलिहार और सलाल बांध के दो अतिरिक्त गेट खोल दिए गए हैं, जिससे अखनूर में जलस्तर 28 फीट से ऊपर चला गया है। इससे गढ़खाल और परगवाल सेक्टर के कुछ पाकिस्तानी मोर्चों में पानी भर गया है। सूत्रों के अनुसार, जल समझौते के तहत पाकिस्तान को सूचित करने की आवश्यकता नहीं है, भारत जब चाहे चिनाब का पानी रोक या छोड़ सकता है।
















Discussion about this post