वेस्टइंडीज और भात के साथ सीरीज में भारत के पास अब 2-0 की अजेय लीड
बीएनपी न्यूज डेस्क। Ind vs Wi Odi : स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल की चमत्कारिक अर्धशतकीय पारी के बूते भारत ने दूसरा वनडे 2 विकेट से अपने नाम किया। इस तरह तीन मैच की सीरीज में भारत के पास अब 2-0 की अजेय लीड हो चुकी है। भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे मुकाबले में भी हरा दिया है।
जीत के हीरो इस बार अक्षर पटेल रहे। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने अंतिम ओवर में जीत हासिल की। 2007 से लेकर अब तक भारत की वेस्टइंडीज पर लगातार 12 द्विपक्षीय सीरीज जीत है।
तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाकर भारत ने सीरीज भी अपने नाम कर ली है। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पहले मुकाबले में 3 रन से हराया था। ये बहुत ही रोमांचक जीत रही थी।
अब दूसरे वनडे में भी टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की है। तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 2-0 की बढ़त बनाकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए दूसरे वनडे में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को दो विकेट से हराया।
भारतीय समयानुसार सोमवार तड़के चार बजे के आसपास मैच का फैसला हुआ। टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 311 रन टांगे थे, जिसके जवाब में भारत अंत तक लड़ता रहा। एक वक्त मैच हाथ से फिसलता लग रहा था, लेकिन बेहद नाजुक मौके पर अक्षर पटेल ने करियर की पहली फिफ्टी लगाई, जिससे यह यादगार जीत आई।
टीम इंडिया का अद्भुत रेकॉर्ड
Ind vs Wi Odi : इस जीत के साथ ही भारत किसी एक विपक्षी के खिलाफ लगातार सीरीज फतह करने का रेकॉर्ड अपने नाम कर चुका है। यह साल 2007 से लेकर अब तक भारत की वेस्टइंडीज पर लगातार 12 द्विपक्षीय सीरीज जीत है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान का रेकॉर्ड तोड़ा, जिसने जिंबाब्वे के खिलाफ साल 1996 से अब तक लगातार 11 सीरीज जीती थी।
भारत ने बचाया अपना किला
भारत ने क्वींस पार्क ओवल पर नहीं हारने का सिलसिला जारी रखा। यह मैदान उसके लिए अपने गढ़ की तरह है, जहां टीम अब पिछले 10 वनडे मुकाबलों में से नौ जीत हासिल कर चुकी है। एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। साथ ही यह कैरेबियाई टीम की लगातार आठवीं वनडे इंटरनेशनल सीरीज हार है।
अक्षर पटेल ने बनाए 35 गेंद में तूफानी 64 रन
अपने करियर का 40वां एकदिवसीय मैच खेल रहे अक्षर पटेल बाएं हाथ के स्लोआर्म ऑर्थोडॉक्स बॉलर हैं। निचले क्रम में बैटिंग भी कर लेते हैं। आईपीएल में कई शानदार पारियां भी खेली हैं, लेकिन कभी इंटरनेशनल फिफ्टी नहीं बनाई थी।
आज टीम को जरूरत थी। 205 रन पर सारे दिग्गज आउट हो चुके थे। 5 विकेट गिर चुके थे। ऐसे में उन्होंने पहले दीपक हुड्डा (33), शार्दुल ठाकुर (3), आवेश खान (10) के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां बनाई और आखिरी ओवर में छक्का मारकर जीत दिलाई।
श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन की भी फिफ्टी
इंग्लैंड दौरे पर शॉर्ट पिच गेंद पर परेशान होते दिख रहे श्रेयस अय्यर (63) ने दौरे में लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। पहले मैच में फेल रहे संजू सैमसन ने (54) भी अपने वनडे करियर की पहली फिफ्टी जमाई। मगर दोनों में से कई बड़ी पारी नहीं खेल पाया।
शुरुआत में शुभमन गिल (43) ने भी जरूर कुछ अच्छे हाथ दिखाए। सूर्यकुमार यादव (9) भी जल्दी आउट हो गए। अगर अक्षर नहीं होते तो आज जीतना असंभव था।
बेकार गया शाई होप का शतक
सलामी बल्लेबाज शाई होप (115 रन) के शानदार शतक और कप्तान निकोलस पूरन (74 रन) के छह छक्के जड़ित अर्धशतक की बदौलत मेजबान टीम ने छह विकेट पर 311 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।
पहले वनडे में सस्ते में आउट होने वाले होप ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका बेहतरीन ढंग से निभाई, उन्होंने काइल मेयर्स (39 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 65 रन और फिर शामराह ब्रुक्स (35 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 62 रन की भागीदारी निभाई।








