महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के समर्थन में पड़े 164 वोट, उद्धव ठाकरे के करीबी विधायकों ने भी किया सपोर्ट

SHARE:

Floor Test in Maharashtra

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। Floor Test in Maharashtra महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया है महाराष्ट्र में उद्धव को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट साबित कर दिया है। राज्यपाल भगत सिंह के आदेश पर महाराष्ट्र में दो दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन किया गया। सत्ता पक्ष के समर्थन में 164 विधायकों ने वोट किया। वहीं विपक्ष में 99 वोट पड़े। 3 सदस्य तटस्थ रहे। 22 सदस्य गैर-मौजूद रहे। आज शिवसेना का एक और विधायक सत्ता पक्ष की ओर आ गया। रविवार को स्पीकर के चयन के समय शिंदे गुट को 164 वोट मिले थे। आज भी 164 मिले।
सदन की कार्रवाई के पहले दिन स्पीकर का चुनाव हुआ था। दूसरे दिन शिंदे को सदन में अपना बहुमत साबित किया। उनके सपोर्ट में 164 वोट पड़े हैं। महाराष्ट्र की सत्ता में बने रहने के लिए शिंदे को 144 विधायकों के समर्थन की जरूरत थी। बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं जिनमें से एक सीट खाली है।

-सदन में वोटिंग के दौरान उद्धव ठाकरे के करीबी संजय बांगड़ ने शिंदे के समर्थन में वोट डाला।
-शरद पवार के करीबी और शेकपा के विधायक श्याम सुंदर ने भी शिंदे सरकार को सपोर्ट किया।
-सदन की कार्रवाई में नहीं पहुंचे 5 कांग्रेस के विधायक
-एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत के दौरान बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। एकनाथ शिंदे के पक्ष में 164 वोट मिले।
-स्पीकर ने वोट विभाजन के लिए सदस्यों को खड़े होने के लिए कहा।
-ध्वनि मत के बाद विश्वास मत के प्रस्ताव पर विपक्ष ने वोट बंटवारे की मांग की अध्यक्ष ने जिसकी अनुमति दे दी।
-महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा के सुधीर मुनगंटीवार और शिवसेना के भरत गोगावले ने विश्वास मत प्रस्तावित किया।
-फ्लोर टेस्ट से पहले शिवसेना को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा। शिवसेना ने स्पीकर के फैसले के खिलाफ कोर्ट में याचिका लगाई थी। कोर्ट ने उस याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया।
स्पीकर के चुनाव में मिले थे 164 वोट
रविवार को विधानसभा में स्पीकर के लिए वोटिंग हुई थी। इस वोटिंग में शिंदे गुट और बीजेपी के कैंडिडेट राहुल नार्वेकर को कुल 164 वोट मिले। वहीं, उद्ध ठाकरे खेमे और विपक्ष के उम्मीदवार राहुल साल्वे को केवल 107 वोट मिले थे।
उद्धव ठाकरे को झटका
विधानसभा अध्यक्ष बनते ही राहुल नार्वेकर ने उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका दिया था। उन्होंने विधानसभा में उद्धव गुट के नेता अजय चौधरी और चीफ व्हिप सुनील प्रभु की मान्यता रद्द कर दिया है। वहीं, एकनाथ शिंदे के गुट के नेताओं ने आदित्य ठाकरे समेत 16 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग स्पीकर से की है। हालांकि अभी तक स्पीकर ने इस पर कोई फैसला नहीं किया है।
शरद पवार ने कहा- चुनाव की तैयारी करो
वहीं, दूसरी तरफ एनसीपी चीफ शरद पवार ने अपने विधायकों के साथ बैठक की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने इस बैठक में कहा कि ये सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी ऐसे में सभी लोग चुनाव की तैयारी में जुट जाओ। बता दें कि एकनाश शिंदे के बगावत के बाद उद्धव ठाकरे ने 29 जून को महाराष्ट्र के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, 30 जून को बीजेपी के समर्थन से एकनाथ शिंदे ने राज्य के नए सीएम के रूप में शपथ ली थी।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें