राहुल गांधी दाढ़ी साफ करें तो नेहरू जैसे दिखेंगे : हिमंता बिस्व सरमा

SHARE:

Himanta Biswa Sarma

BNP NEWS DESK।  Himanta Biswa Sarma कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चेहरे पर दाढ़ी को लेकर दिए गए बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने अब सफाई दी है। Himanta Biswa Sarma  ने कहा कि मैंने राहुल गांधी के लुक के बारे में कुछ नहीं कहा। मैंने सिर्फ ये कहा कि समय के साथ आपका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा दिखाई देने लगा है, लेकिन अगर आप दाढ़ी बनवा लेंगे तो आप नेहरू की तरह दिखाई देने लगेंगे।

असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने राहुल गांधी के दाढ़ी की तुलना ईराक के तानाशाह रहे सद्दाम हुसैन से करने को लेकर सफाई दी है। सरमा ने कहा- मैंने राहुल गांधी के लुक के बारे में कुछ नहीं कहा।
मैंने बस इतना कहा कि अभी अगर आपको सद्दाम के साथ बैठा दें तो एक जैसा लगेगा। लेकिन अगर आप अपनी दाढ़ी मुंडवाएंगे तो आप नेहरू की तरह दिखने लगेंगे। सरमा ने कहा कि कांग्रेस के लोग मुझे ट्रोल करने के चक्कर में खुद ही सद्दाम हुसैन वाले कमेंट को वायरल कर रहे हैं।

दाढ़ी बढ़ाने से मैच्योरटी नहीं आएगी

उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने राहुल गांधी को मजाक में बोला कि उनका चेहरा तो सद्दाम हुसैन जैसा हो रहा है। इस पर कांग्रेस के लोग नाराज हो गए हैं। इसमें नाराज होने की बात क्या है।
राहुल गांधी को लगता है कि दाढ़ी बढ़ाने से उनके अंदर मैच्योरटी आ जाएगी, ये तो नहीं हो सकता है। ये अपने आप आने वाली चीज नहीं है।

सरमा ने इसी के साथ कांग्रेस के नेताओं को नसीहत भी दी। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेसियों को याद होना चाहिए उन्होंने प्रधानमंत्री के बारे में क्या क्या बोला था और क्या-क्या बोलने का दुस्साहस किया था। इसके बाद मुझे ज्ञान दीजिए कि क्या बोलना सही है और क्या बोलना सही नहीं है।’

 

6 दिन पहले आया था सरमा का बयान

गुजरात में चुनाव प्रचार में लगे असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा इन दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने अहमदाबाद की रैला में उन्होंने राहुल गांधी के लुक पर तंज किया। सरमा ने कहा-कांग्रेस के एक नेता का लुक बदल गया है, जिसके बाद वह सद्दाम हुसैन की तरह दिखने लगे हैं।

इसके बाद उन्होंने कहा कि ‘मैंने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में देखा कि राहुल गांधी को नए लुक से दिक्कत नहीं हैं।’ जिसके बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल को सलाह देते हुए कहा कि अगर आपको अपना लुक बदलना है तो कम से कम वल्लभभाई पटेल या जवाहरलाल नेहरू जैसा बनाइए। गांधीजी की तरह दिखें तो और भी अच्छा है, लेकिन अब आप सद्दाम हुसैन की तरह क्यों दिखते हैं?

असम CM का राहुल गांधी के लुक पर तंज, बोले- ये कांग्रेस के एक नेता सद्दाम हुसैन की तरह दिखने लगे हैं’​​​​​​

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अहमदाबाद की रैला में राहुल गांधी के लुक पर निसाना साधा। उन्होंने कहा- कांग्रेस के एक नेता का लुक बदल गया है, जिसके बाद वह सद्दाम हुसैन की तरह दिखने लगे हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि ‘मैंने कुछ दिन पहले एक टेलीविजन इंटरव्यू में देखा कि राहुल गांधी को नए लुक से दिक्कत नहीं हैं।’

राहुल गांधी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी मेरी इमेज खराब करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत इंदौर में थे, जहां उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सवालों के जवाब दिए। राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रहे घमासान पर उन्होंने कहा कि ये दोनों नेता हमारे एसेट हैं।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather