मनसापूरन हनुमान जी का भव्य रुप से हुआ हरियाली श्रृंगार

SHARE:

HARIYALI SHRINGAR

BNP NEWS DESK। HARIYALI SHRINGAR सावन के पवित्र माह में विगत कई वर्षों की भांति इस बार भी 26-8-2023 दिन शनिवार को मैदागिन के भारतेंदु पार्क स्थित श्री मनसापूरन हनुमान जी का हरियाली श्रृंगार भव्य रुप से किया गया।

HARIYALI SHRINGAR कार्यक्रम के आयोजन में सहभागिता निभा रहे सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने बताया कि विगत कई वर्षों से अपने हृदय तल से मनसापूरन हनुमान जी के सेवा में लगे सेवईत् आनंद कुमार द्वारा मंदिर परिसर एव मनसापूरन हनुमान जी को सुगंधित फूल और माला से सजाया गया।

प्रारंभ में हनुमान जी का सिंदूर लेपन किया गया। इसके बाद फूल मालाओं से श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात हनुमान जी की भव्य आरती के साथ सुंदर कांड पाठ का आयोजन भी किया गया। जिसमें भारी संख्या में भक्ति भाव में डूबी महिलाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष अनिल केसरी, श्याम दास गुजराती, बीडी टकसाली, ललित गुजराती, किशन, विद्या देवी, रामदुलारी,पूनम गुप्ता, सीमा वर्मा, श्रीमती प्रिया, रुकमणी देवी, शकुंतला देवी, बेबी यादव,अंजनी यादव सहित संस्था से जुड़े सभी सदस्यों ने प्रभु के चरणों में अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ सबके मंगल की कामना करते हुए पार्क में टहलने वालों हजारों श्रद्धालु और भक्तों के बीच भगवान को लड्डू और चने का चढ़ाए गए भोग का प्रसाद के रूप में वितरण किया।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें