महिला ढाकी करेंगी इस क्‍लब में मां का आमंत्रण

SHARE:

  Gym Sporting Club

BNP NEWS DESK।  Gym Sporting Club माता वाग्देवी की पूजा से श्रीगणेश करने वाली ,सन 1967 में स्थापित जिम स्पोर्टिंग क्लब, इस वर्ष अपनी 54 वी दुर्गा पूजोत्सव को लेकर आप सभी के समक्ष उपस्थित होने जा रही है। पंचमी दिनांक 19 अक्टूबर से प्रारंभ होकर यह उत्सव ,दशमी दिनांक 24 अक्टूबर को माँ दुर्गा के महाविसर्जन से संपन्न होगी।

Gym Sporting Club  इस बार माँ दुर्गा की पूजा, पूजा पंडाल के स्थान पर नवनिर्मित भव्य हॉल में की जायेगी।पूजा के लिए बांकुरा से विशेष रूप से ग्यारह ढाकी की टीम को आमंत्रित किया गया है । जिनमें चार महिला ढाकी आकर्षण का केंद्र बिंदु होंगे।

काशी में पहली बार बांकुरा से प्रशिक्षित और पारंगत महिला ढाकी टीम को आमंत्रित किया गया है। दुर्गोत्सव की शुरुआत दिनांक 17 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे हस्त लेखन , चित्रकला, स्पेयर मैटेरियल क्राफ्ट वर्क, इत्यादि से होगा। जिसके माध्यम से काशी में छुपी हुई प्रतिभाओं को अपना कौशल प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा।

महाषष्ठी 20 अक्टूबर के दिन क्लब के नवनिर्मित हॉल में विश्व प्रख्यात गायक श्री देवाशीष डे अपने शिष्यों के साथ माँ दुर्गा को स्वरंजलि प्रस्तुत करेंगे। महासप्तमी, महाष्टमी तथा महानवमी के दिन सुबह माँ का फल प्रसाद वितरित किया जाएगा साथ ही साथ दोपहर में , अन्न भोग प्रसाद खिलाया तथा वितरित भी किया जाएगा।

विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी समाज के निर्धन महिलाओं में साड़ी वितरित किया जायेगा। दुर्गोत्सव का समापन भव्य और आकर्षक विषर्जन यात्रा के साथ दिनांक 24 अक्टूबर को संपन्न होगा।

संपूर्ण पूजोत्सव के कार्यक्रम की जानकारी सचिव श्री महेंद्र केशरी बनर्जी द्वारा दी गई। उनके अनुसार पूजा को सकुशल संपन्न करवाने में सर्वश्री अतीन गांगुली, तपन चटर्जी, अजय रतन बनर्जी, देवेंदु मुखर्जी,अभय रतन बनर्जी,शरण चटर्जी, पीयूष नंदी,रवि कास्तगीर , पिंटू कुंडू ,अभिषेक कास्तगीर इत्यादि का अमूल्य योगदान रहा।

 

जिम स्पोर्टिंग क्लब के नवनिर्मित भवन का नवप्रवेश उत्सव

शारदीय नवरात्र के द्वितीया तिथि को वर्षों से प्रतीक्षित जिम स्पोर्टिंग क्लब के नवनिर्मित भवन का नवप्रवेश उत्सव , रामकृष्ण मिशन होम ऑफ सर्विस के सम्मानित सचिव श्री भेदातितानंद महाराज जी के करकमलों से संपन्न हुआ । इस अवसर पर श्री देवाशीष दास भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव श्री महेंद्र केशरी बनर्जी द्वारा किया गया।

धन्यवाद ज्ञापन श्री अतीन गांगुली द्वारा दिया गया। इस मौके पर सचिव श्री महेंद्र केशरी बनर्जी ने कहा कि संस्था इस वर्ष अपने 55 वे दुर्गोत्सव में प्रवेश कर रहा है। इस अवसर पर महासप्तमी, महाष्टमी तथा महानवमी को सुबह फल प्रसाद तथा दोपहर में अन्न महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। इस दौरान छोटे बच्चों में छुपी हुई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का भी सफल आयोजन किया गया है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather