BNP NEWS DESK। Bangiya Samaj Varanasi बंगीय समाज वाराणसी की ओर से विजय सम्मिलनी का आयोजन रविवार को पांडेय हवेली स्थित बंगाली टोला इंटर कालेज में किया गया। इस मौके पर रवींद्र नाथ टैगोर द्वारा रचित भानु सिंहेर पदावली पर नृत्यनाटिका का मंचन किया गया। इसमें भाग लेने वाले कलाकार में श्रीति बनर्जी, तुशिका बनर्जी, अत्रिका बाजपाई, साक्षी साहनी, श्वेता साहनी, तोषिता चक्रबर्ती अंतरा भट्टाचार्या, कौशिकी तिवारी, एस. कनक मूर्ति, हिमांगी विश्वकर्मा, ईशान रॉय चौधरी, रुपाली बागची, राहुल मुखर्जी, रीति सान्याल रही।
Bangiya Samaj Varanasi आयोजन में मुख्य अतिथि बैंक आफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक कल्लोल विश्वास थे।उन्होंने कहा कि कि मुझे इस अनुष्ठान में बहुत ही अच्छा लगा, कोलकाता के बाहर भी इस तरह का आयोजन करना शानदार है। अतिथियों का स्वागत समाज के सभापति अशोक कांति चक्रवर्ती ने किया। समाज के बारे में जानकारी और धन्यवाद ज्ञापन सचिव देवाशीष दास ने किया। संचालन सौगत प्रसाद भट्टाचार्य ने किया।








