BNP NEWS DESK। Amitabh Thakur कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में सरकार अपने लोगों को बचाने में जुटी हुई है। इस मामले में आवाज उठाने वाले ईमानदार एक पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को गलत ढंग से फसाया गया। वाराणसी कोर्ट में उनकी पेशी एक आतंकवादी की तरह की गई। इतना ही नहीं इस दौरान पुलिस की ओर से जानबूझकर सीटी बजाई गई ताकि मीडिया के सामने कुछ बोल ना सके।
Amitabh Thakur कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अपने आवास पर आयोजित पेश कॉन्फ्रेंस के दौरान प्लास्टिक की सिटी और बुलडोजर भी रखे हुए थे। उन्होंने स्वयं सीटी बजा कर दिखाया कि कैसे सरकार लोकतंत्र में आवाज उठाने वालों की आवाज दबा रही है।
बाबा का बुलडोजर इस समय विंटर वोकेशन पर चला गया
कहां की बाबा का बुलडोजर इस समय विंटर वोकेशन पर चला गया है, उसको ठंड लग गई है इसीलिए कफ सिरप के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने अमिताभ ठाकुर पर कार्रवाई के मामले में वाराणसी के आईपीएस अधिकारियों को भी कटघरे में खड़ा किया।
वाराणसी के अधिकारी अपनी नैतिकता को बेच दिए हैं, यह भूल रहे हैं कि वह भी पूर्व अधिकारी की श्रेणी में खड़े होंगे। पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के साथ पूरी जनता खड़ी है कांग्रेस के बब्बर शेर खड़े हैं, हम सब उनके पक्ष में आवाज उठाते रहेंगे। Amitabh Thakur
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर से हम जाकर जेल में भी मिले, सिर्फ इसलिए की वही ईमानदार अधिकारी रहे हैं और सदैव जनता के हित में आवाज उठाते रहे है। योगी सरकार के अधिकारी जेल में भी उन उन पर अत्याचार कर रहे है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बता रहे हैं कि इसमें सपा के लोग भी शामिल है। यह क्या तमाशा है। जबकि सपा के मुखिया अखिलेश यादव लगातार इस मामले में कार्रवाई करने की बात कह रहे है।
सरकार अपने लोगों को बचाने के लिए लगातार इस मामले में पर्दा डालने की कोशिश में जुटी है। गोवा में एक अग्निकांड में दोषी रेस्टोरेंट मालिक को विदेश से घसीट कर लाया जा सकता है तो इस कफ सिरप मामले में आरोपित शिवम की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो सकती है। इस मामले की जांच हाई कोर्ट के न्यायाधीश से कराई जाए ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो सके। Amitabh Thakur
















Discussion about this post