प्रथम मतदाता को उत्साहित करने के लि‍ए छात्राओं को क‍िया जागरूक

SHARE:

Prateek sansthaan

BNP NEWS DESK । Prateek sansthaan नगर के प्रथम मतदाता (18 वर्ष) को उत्साहित करने एवं जानकारी देने के उद्देश्य से प्रतीक संस्थान एक मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन श्री अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज मैदागिन वाराणसी में शुक्रवार को आयोजित किया गया।

Prateek sansthaan  उद्योगपति एवं समाजसेवी राजेश द्विवेदी बालक एवं बालिकाओं को उत्साहित किया एवं प्रथम मत देने का अनुभव एवं विधि समझाया उनका कहना है देश के लिए मतदान अति आवश्यक है यह हमारे देश के भविष्य को निर्धारित करता है।
स्वयं एवं घर के सभी सदस्यों के साथ जाकर अपना मतदान अवश्य करें।

पूर्व अध्यक्ष सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन वाराणसी एवं समाजसेवी श्री तरुण मुखजह्न ने भी मतदान करने को आवश्यक एवं जिम्मेदारी पूर्ण कार्य बतायानगर के प्रतिष्ठित संस्थान की अध्यक्ष डा. अल्पना राय चौधरी ने इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य बताया कि प्रथम मतदान वयस्क नागरिक के रूप में अपनी पहचान बनाते हैं और स्वयं के साथ अन्य लोगों को भी मतदान के लिए जागरुक करें ।

नगर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रधानाचार्या तथा शतरंज एसोसिएशन के खिलाड़ी एवं अन्य 18 वर्ष मतदाता सम्मिलित होकर इस विषय पर जानकारी प्राप्त किया। जिसके पास वोटर कार्ड नहीं है उन्हें कैसे वोटर कार्ड प्राप्त हो इंटर कॉलेज इसकी विधि भी बताई गई। प्रधानाचार्य डा. प्रियंका तिवारी (हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज), डा. संगीता बनर्जी (अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज मैदागिन वाराणसी), डा. मुक्त पांडेय (वल्लभ विद्यापीठ इंटर कॉलेज), डा. अखिलेंद्र तिवारी (अग्रसेन महाजनी बायज इंटर कॉलेज) सभी प्रधानाचार्य ने सभी छात्र और छात्रओं को वोटिंग के लिए संपूर्ण रूप से जानकारी प्राप्त हो । Prateek sansthaan

इसके लिए मार्गदर्शन किया और कार्यक्रम में भेज कर भागीदारी करवाया इसके अतिरिक्त आए हुए अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार को प्रकट किया तथा अपने अनुभव को साझा किया। इस कार्यक्रम में संपूर्ण 724 छात्र-छात्रओं ने भागीदारी किया कार्यक्रम का प्रारंभ आदित्य अग्रहरि एवं सनी कुमार के मतदान गीत हम सब चलेंगे साथियों मतदान करेंगे …. से हुआ।

कार्यक्रम का संचालन सम्मिलित रूप से श्रीमती ज्ञानती दुबे और डश्वक्टर सुनीता सिंह द्वारा किया गया अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र्म एवं माल्यार्पण कोषाध्यक्ष श्री शिव मूर्ति दुबे के द्वारा किया गया सभी मतदाता अपना मतदान अवश्य करें इस अनुरोध के साथ प्रतीक संस्थान के सचिव श्री विजय कुमार के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया अंत में बच्चों को छाछ और लस्सी प्रदान की गई

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें