• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home -वाराणसी

वाराणसी में भाजपा नेता की हत्या में के मामले में पांच गिरफ्तार, नौ पुलिसकर्मी निलंबित

17 नामजद समेत दर्जनों अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गैंग नंबर 307 से जुड़े हैं हमलावर

BNPNEWS by BNPNEWS
October 13, 2022
in -वाराणसी
Reading Time: 1 min read
0
crime in varanasi

वाराणसी में भाजपा नेता की हत्या में के मामले में पांच गिरफ्तार, नौ पुलिसकर्मी निलंबित

639
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK। crime in varanasi वाराणसी के सिगरा स्थित जयप्रकाश नगर में भाजपा नेता की हत्या के मामले में सिगरा पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। इस मामले में हत्या, हत्या के प्रयास व बलवा समेत विभिन्न आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसमें 17 हमलावरों को नामजद व दर्जनों अज्ञात को आरोपित बनाया गया है। सभी गैंग नंबर 307 के जुड़े हैं।
नामजद आरोपितों में मंटू सरोज, राहुल सरोज, अभिषेक, अनूप, दिनेश पाल, सुरेश सरोज, आर्यन सरोज, श्याम बाबू, सूरज, विशाल राजभर, विकास, मनीष, पवन, साहिल, संदीप, रमेश व गणेश शामिल हैं। दुकान व आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हमलावरों की पहचान की जा रही है। घटना को लेकर भाजपा में जबरदस्त आक्रोश है।
वहीं, गुरुवार को मोहल्ले में गमगीन माहौल देखा गया। क्षेत्र की दुकानें शोक में बंद रहीं। वारदात की गंभीरता को देखते हुए पूरी नगर निगम पुलिस चौकी को निलंबित कर दिया गया है।

आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश Police Commissioner A Satish Ganesh ने बताया कि घटना में प्रथम दृष्टया लापरवाही मिलने पर नगर निगम चौकी प्रभारी नीरज ओझा, दारोगा ललित कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल देवी यादव, अनूप राय, मोहन कुमार व कांस्टेबल राम अवतार, नितिन, सुधांशु व दिनेश को निलंबित किया गया है। आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट gangster act के तहत कार्रवाई करने के साथ ही उनकी हिस्ट्रीशीट भी खोली जाएगी। उधर, पोस्टमार्टम के बाद सुबह मणिकर्णिका घाट पर पशुपति नाथ सिंह की अंत्येष्टि की गई। मौके पर भाजपा के नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

बता दें कि बुधवार की रात 72 वर्षीय पशुपति नाम सिंह की 30 – 40 की संख्या में हमलावरों ने हाकी, डंडे, राड व ईंट पत्थर से पीट – पीट कर हत्या कर दी गई थी तथा पुत्र राजकुमार उर्फ राजन सिंह को अधमरा कर दिया था।
हमलावरों के दुस्साहस के आगे आसपास के लोग बचाने की हिम्मत तक नहीं जुटा सके। जिनके दरवाजे खुल थे, उन्होंने बंद कर लिए। जयप्रकाश नगर में पशुपति नाथ सिंह का मकान है। मकान के बगल में उनकी प्रापर्टी में देसी शराब व बीयर की दुकान है। बुधवार की रात शराब ठेके में लेनदेन को लेकर चिखना वाले व सेल्समैन से चार युवकों की मारपीट हुई थी।
सूचना के बाद पहुंचे पशुपति नाथ सिंह के छोटे बेटे राजन ने युवकों को वहां से हटा दिया था। इसके बाद युवक अपने साथ बड़ी संख्या में लोगों को लेकर पहुंचे और राजन पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे पिता को घेर कर मरणासन्न कर दिया। राजन को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर बीएचयू में भर्ती कराया गया। इस मामले में नामजद आरोपित अनूप, मंटू, अभिषेक, दिनेश व सूरज को गिरफ्तार किया गया।

शिकायत का भी पुलिस ने नहीं दिया ध्यान

भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि पशुपति नाथ सिंह ने उन्हें बताया था कि खुद को हंटर गैंग, गैंग नंबर 307, बाइकर्स गैंग का सदस्य बताने वाले मनबढ़ युवक अकसर शराब ठेके के आसपास उपद्रव करते हैं। पुलिस चेती होती तो ऐसी घटना नहीं होती। इसकी शिकायत नगर निगम चौकी और सिगरा थाने की पुलिस से की जाती थी, लेकिन उसे गंभीरता से नहीं लिया गया।

25 मिनट बाद पहुंची पुलिस

वारदात स्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि सूचना के 25 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची जबकि नगर पुलिस चौकी से पांच मिनट का रास्ता है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति गहरी नाराजगी भी देखने को मिली। घटनास्थल से पुलिस चौकी की दूरी करीब दो सौ मीटर है। देसी शराब ठेके के सेल्समैन यादवेंद्र यादव ने घटना की सूचना सबसे पहले नगर निगम चौकी प्रभारी को दी थी। बाद में जब अधिकारियों के फोन काल आने शुरू हुए तो स्थानीय पुलिस की निद्रा टूटी।

गैंग नंबर 307 से जुड़े हैं हमलावर

पशुपति नाथ सिंह के बड़े बेटे कोचिंग संचालक रुद्रेश सिंह ने बताया कि मेरे पिता की हत्या गैंग नंबर 307 के सरगना के ललकारने पर हुई है। मेरे घर से बगल में शराब व बीयर की दुकान है।
बुधवार की रात इस गिरोह के सरगना छित्तूपुर निवासी मंटू सरोज व राहुल सरोज अपने दो साथियों संग नशे में शराब ठेके के पास उपद्रव कर रहे थे।
उपद्रव को देख कर हमारे छोटे भाई राजन चारों के पास गए और उन्हें वहां से जाने को कहा। उस पर चारों धमकी देते हुए चले गए। इसके कुछ देर बाद दोनों बड़ी संख्या में अपने साथियों के साथ हाकी, राड, डंडा से लैस होकर आए। मंटू व राहुल ने अपने साथियों को ललकारते हुए कहा कि राजन को मार डालो। उनके ललकारने पर सभी ने हमला कर दिया।
शोरगुल सुनकर पिता भाग कर पहुंचे तो सभी ने उन पर भी हमला बोल दिया। इस वारदात को हमने अपने परिचितों के साथ देखा लेकिन हमलावरों के दुस्साहस के कारण पिता व भाई को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। हमलावर के जाने के बाद भाई व पिता को बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गए। हमारे साथ ऐसा कर दिया है जिसे हम व हमारा परिवार जीवन भी नहीं भूल पाएगा।

The Review

crime in varanasi

वाराणसी के सिगरा स्थित जयप्रकाश नगर में भाजपा नेता की हत्या के मामले में सिगरा पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Washroom in Gyanvapi
-वाराणसी

वाराणसी के ज्ञानवापी के केस सीएम योगी आदित्‍यनाथ को सौंपेगा विश्व वैदिक सनातन संघ

Swami Avimukteshwaranand
-वाराणसी

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त

sex racket in varanasi
-वाराणसी

वाराणसी में स्पा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पांच गिरफ्तार

Next Post
Chetganj Naktaiya

वाराणसी की चेतगंज नक्कटैया में दिखा ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग की झलक- देखें Video

B. Tech Chaiwali

B. Tech Chaiwali टी-स्टॉल, जानिए कौन है ये लड़की- देखें Video

Varanasi Gyanvapi case

Gyanvapi Mosque Case: शिवलिंग की कार्बन डेटिंग जांच नहीं होगी

Discussion about this post

Recommended

ईवीएम पर बहस नहीं पर कई जगह काउंटिंग रोककर हराया गया : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया

4 years ago
amrit yoga

प्रयागराज महाकुंभ 2025 को और भव्य-दिव्य बनाएगी सरकार

CBI in BLW

तीन लाख घूस लेते बनारस रेल कारखाना के सीनियर सिविल इंजीनियर गिरफ्तार

opportunity to become a voter

मतदाता बनने का मौका, 23 व 24 को विशेष अभियान

2 years ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?