BNP NEWS DESK। Khatri Hitkarani Sabha खत्री हितकारिणी सभा, वाराणसी द्वारा अयोध्या में रामलल्ला की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व एक सप्ताह तक चलने वाले श्री राम सप्ताह उत्सव के चौथे दिन डालिमस सनबीम स्कूल रामकटोरा में छोटे बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई।
जय श्री राम और हर हर महादेव ने बच्चों के उत्साह को और भी दुगना कर दिया
Khatri Hitkarani Sabha यह प्रतियोगिता क्रमशः 2 ग्रुप पहला ग्रुप PG से क्लास 2 तक एवं दूसरा ग्रुप क्लास 3 से 5 तक का रहा सभी बच्चों ने बहुत ही आकर्षक रूप और डायलॉग के साथ अपनी प्रस्तुति की बीच-बीच में दर्शकों के जय श्री राम और हर हर महादेव ने बच्चों के उत्साह को और भी दुगना कर दिया।
सप्ताह संयोजक गोपाल जी सेठ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में रामायण के चरित्र को प्रस्तुत करना था प्रतियोगिता का रिजल्ट इस प्रकार रहे जूनियर ग्रुप में यशिका मिश्रा ने प्रथम स्थान, अलीशा फातिमा ने द्वितीय स्थान कौशिक तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
वहीं सीनरी ग्रुप में आरुष सोनी ने प्रथम स्थान तनिष्का यादव ने द्वितीय स्थान एवं काव्या खन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
प्रतियोगिता के जज शम्मी खत्री, शालिनी बर्मन एवं सोना खन्ना रही स्वागत उद्बोधन खत्री हितकारिणी सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष खत्री सुनील मेहरोत्रा ने किया।
उक्त अवसर पर समाज के अध्यक्ष अश्वनी टंडन महामंत्री मुकेश कक्कड़, विद्यालय की निदेशक पूजा मधोक प्रधानाचार्य जितेंद्र वर्मा एवं हरीश वालिया, डॉ एस के खन्ना, शिव शंकर कपूर, नवीन सेठ, गौरव वाही आदि लोग उपस्थित रहे
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अजीत मेहरोत्रा ने दी








