बेटी रोहिणी अपने पिता लालू यादव को देंगी अपनी किडनी

SHARE:

Lalu Yadav

BNP NEWS DESK। Lalu Yadav kidney Transplant रोहिणी आचार्य सोमवार को अपने पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी देंगी। लालू की सात बेटियों एवं दो बेटों में रोहिणी दूसरे नंबर की बेटी हैं। फिलहाल, सिंगापुर के एक अस्पताल में वह किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया से गुजर रही हैं। अस्पताल जाने से पहले रोहिणी ने अपनी भावना को व्यक्त करते हुए कहा है कि आम जनता के लिए लालू प्रसाद का स्वस्थ रहना जरूरी है। इसलिए, उन्होंने ऐसा साहसिक फैसला लिया।

लालू यादव को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। प्रारंभिक परीक्षण के दौर से रोहिणी पहले ही गुजर चुकी हैं। उनके पति एवं ससुराल के परिजनों ने भी सहमति दे दी है। ट्रांसप्लांट के लिए उन्हें भी रविवार की देर रात भर्ती किया जाएगा। सब कुछ ठीक पाए जाने पर सोमवार को ट्रांसप्लांट के लिए सर्जरी होगी।

लालू की दोनों किडनी 28 प्रतिशत काम कर रही है

रोहिणी की किडनी अभी 90 से 95 प्रतिशत तक काम कर रही है। लालू की दोनों किडनी 28 प्रतिशत काम कर रही है। ट्रांसप्लांट के बाद लगभग 70 प्रतिशत काम करने लगेंगी। स्वास्थ्य के लिहाज से इतना काफी माना जाता है। इस बीच, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव शनिवार रात सिंगापुर के लिए रवाना हो गए हैं। राबड़ी देवी एवं मीसा भारती पहले से ही सिंगापुर में हैं।

सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में लालू की किडनी ट्रांसप्लांट की जानी

सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में लालू की किडनी ट्रांसप्लांट की जानी है। इसी अस्पताल में भाजपा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा, अमर ¨सह एवं अभिनेता रजनीकांत की किडनी बदली गई थीं। 373 बिस्तर वाले इस अस्पताल को 1976 में शुरू किया गया था। संचालन एक निजी संस्था पार्कवे हेल्थ द्वारा किया जाता है।

पापा के रूप में ईश्वर को देखा है

अस्पताल जाने से कुछ घंटे पहले रोहिणी ने लालू प्रसाद के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। लालू की दूसरे नंबर की बेटी रोहिणी ने लिखा है कि ईश्वर को उन्होंने नहीं देखा है, लेकिन ईश्वर के रूप में पापा को देखा है।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather