BNP NEWS DESK। Competition काशी प्रांत द्वारा प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता सोमवार को 20 शाखाओं की 40 टीम के 80 प्रतियोगियों के मध्य संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोईराजपुर,वाराणसी में संपन्न हुई।
Competition संस्कार गतिविधि संयोजक विकास रत्न विशाल कपूर ने बताया भारत विकास परिषद पूरे भारत में संस्कार सेवा के अंतर्गत भारत को जानो प्रतियोगिता करती है जिसमें काशी प्रांत से करीब 33000 बच्चों ने प्रतिभागन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा ने की एवं सभी का स्वागत किया।
जिसका आज स्कूल में सेमीफाइनल, फाइनल हुआ। जिसमें काशी प्रांत से वाराणसी की सभी शाखाएं, जौनपुर गाजीपुर, आजमगढ़ मिर्जापुर, भदोही, नारायणपुर, आदि शहरों से 20 टीम 80 प्रतियोगियों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि डॉ वंदना सिंह ( डायरेक्टर संत अतुलानंद कन्वेंट स्कूल, कोईराजपुर), रीजनल पर्यवेक्षक निशा जायसवाल रहीं।
क्विज मास्टर निर्मल जोशी बड़े अनोखे ढंग से प्रश्नोत्तरी एवं भारत को जानो प्रतियोगिता संपन्न कराई।
परंपरागत पूर्ण वंदे मातरम गान महामना शाखा के अमित जायसवाल, स्वागत आथित्य शाखा रामनगर के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव एवं प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा द्वारा किया गया। Competition
संचालन प्रांतीय महासचिव प्रमोद कुमार दूबे द्वारा किया गया। विषय स्थापना विशाल कपूर(प्रांतीय गतिविधि संयोजक संस्कार) के द्वारा रखी गई।
प्रतियोगिता का सेमीफाइनल राउंड विवेक सूद, वीणा पांडे, राकेश मौर्य, श्रीमान विनोद कुमार सिंह नंदनी सिंह, अमित कुमार सिंह व वित सचिव रमेश कुमार द्वारा सकुशल संपन्न करवाया गया।
प्रतियोगिता का निर्णायक राउंड क्विज मास्टर निर्मल जोशी एवं मृदुला जोशी(स्कोरिंग) द्वारा सकुशल संपन्न करवाया गया। Competition
![]()
![]()
![]()
कनिष्ठ वर्ग में प्रथम विजेता
1 – संकल्प शुक्ला
2 – विनय यादव
विद्यालय का नाम संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोई राजपुर, वाराणसी
शाखा का नाम सृजन
द्वितीय विजेता
हिमांशु यादव एवं सूर्याश सिंह
संत अतुलानंद नंद कॉन्वेंट स्कूल ,गिलट बाज़ार ( आस्था शाखा )
तृतीय विजेता
वाणी सिंह एवं आराध्या राय
सैंट जेवियर्स स्कूल, आज़मगढ़
(आज़मगढ़ शाखा )
वरिष्ठ वर्ग में प्रथम विजेता –
1 – शुबान सिंह
2 – श्रेयान्शू महापात्रा
विद्यालय का नाम – सनबिम इंग्लिश स्कूल , लहरतारा
शाखा का नाम – सत्यम्
द्वितीय विजेता
आर्यन मिश्रा एवं सावन राय
ग्लेन हिल इंग्लिश स्कूल ,मंडुवाडीह वाराणसी ( शिवम् शाखा )
तृतीय विजेता
सपना एवं सुष्मिता सोनकर
श्री राम प्रसाद बालिका विद्यालय ( नारायणपुर शाखा ) एवं
अंकुर पाठक एवं लक्ष्मण कुमा
सेंट्रल हिन्दू बॉयस स्कूल
( आनंदम शाखा )
समान अंक होने के कारण दोनों विद्यालय की टीम तृतीय विजेता रही
धन्यवाद ज्ञापन आतिथ्य शाखा गाज़ीपुर की अध्यक्ष अनीता यादव द्वारा एवं प्रांतीय वित्त सचिव रमेश कुमार द्वारा ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रह्मानंद पेसवानी निवर्तमान महासचिव नमित पारिख , प्रांतीय सचिव विष्णु सेठ सुमन अग्निहोत्री, रचना केसरी , नंदिनी सिंह प्रवीण पटेल, राकेश मौर्या आदि लोग उपस्थित रही। Competition
![]()














Discussion about this post