Commonwealth Games 2022: इन 15 खेलों में हिस्सा लेंगे 215 भारतीय खिलाड़ी, देखें भारत का शेड्यूल

SHARE:

Commonwealth Games 2022

बीएनपी न्‍यूज डेस्‍क। Commonwealth Games 2022:  28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच बर्मिंघम के एलेक्जेंडर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस दौरान भारत के 215 एथलीट 15 विभिन्न खेलों में हिस्सा लेंगे और मेडल के लिए चुनौती पेश करेंगे। इस बार पीवी सिंधु, मीराबाई चानू, रवि दहिया, निकहत ज़रीन, मनिका बत्रा समेत अन्य कई प्लेयर्स से गोल्ड मेडल की उम्मीदें हैं। टोक्यो ओलंपिक के हीरो और गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के बाहर होने से भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। खेलों की शुरुआत भव्य उद्घाटन समारोह से होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टेडियम में करीब 30 हजार दर्शक मौजूद रहेंगे. भारतीय फैंस को हालांकि इसे देखने के लिए देर रात तक इंतजार करना होगा। बर्मिंघम में इसकी शुरुआत शाम साढ़े 7 बजे से होगी।

बर्मिंघम शहर को सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट के ‘बुल रिंग’ के लिए भी जाना जाता है, जहां एक बैल की कांसे की मूर्ति का अपना गौरव है. इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में 72 देशों के 5000 से अधिक एथलीट हिस्सा लेने की उम्मीद है। भारतीय ओलंपिक संघ ने शनिवार को घोषणा करते हुए कहा कि 215 एथलीटों और 107 अधिकारियों और सहायक कर्मचारियों सहित 322 सदस्यीय मजबूत भारतीय दल 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।

Commonwealth Games 2022 इस कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की तुलना में महिला प्रतियोगियों के लिए अधिक आयोजन होंगे। पुरुषों के 134 एवेंट्स की तुलना में महिलाओं के 136 एवेंट्स होंगे। इसके अलावा 24 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला क्रिकेट को शामिल किया गया है। पिछले 5 बार से भारत कॉमनवेल्थ गेम्स की मेडल तालिका में टॉप 5 में रहा है। ऐसे में फैन्स को भारतीय टीम से उम्मीदें काफी हैं। तो आइए जानते हैं इस गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के पूरे शेड्यूल के बारे में-

29 जुलाई –

अश्विनी पोनप्पा-बी सुमित मिक्स्ड डबल्स (बैडमिंटन)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (क्रिकेट)

भारत बनाम घाना (मेन्स हॉकी)

30 जुलाई –

अमित पंघाल, मेन्स 51 किलो (बॉक्सिंग)

मोहम्मद हुसामुद्दीन, मेन्स 57 किलो (बॉक्सिंग)

शिव थापा, मेन्स 63.5 किलो (बॉक्सिंग)

रोहित टोकस, मेन्स 67 किलो (बॉक्सिंग)

सुमित कुंडू, मेन्स 75 किलो (बॉक्सिंग)

आशीष चौधरी, मेन्स 80 किग्रा (बॉक्सिंग)

संजीत कुमार, मेन्स 92 किलो (बॉक्सिंग)

सागर अहलावत, मेन्स 92+किलो (बॉक्सिंग)

नीतू घणघस, वूमेन्स 48 किलो (बॉक्सिंग)

निकहत जरीन, वूमेन्स 50 किलो (बॉक्सिंग)

जैस्मीन लैंबोरिया, वूमेन्स 60 किलो (बॉक्सिंग)

लवलीना बोरगोहेन, वूमेन्स 70 किलो (बॉक्सिंग)

भारत बनाम वेल्स (मेन्स हॉकी)

मीराबाई चानू वूमेन्स 55 किग्रा (वेटलिफ्टिंग)

संकेत महादेव मेन्स 55 किग्रा (वेटलिफ्टिंग)

ऋषिकांत सिंह मेन्स 55 किग्रा (वेटलिफ्टिंग)

नितेंदर रावत, पुरुषों की मैराथन (एथलेटिक्स)

31 जुलाई –

भारत बनाम पाकिस्तान (क्रिकेट)

भारत बनाम घाना (महिला हॉकी)

बिंद्यारानी देवी, वूमेन्स 59 किग्रा (वेटलिफ्टिंग)

जेरेमी लालरिननुंगा मेन्स 67 किग्रा (वेटलिफ्टिंग)

अचिंता शुली मेन्स 73 किग्रा (वेटलिफ्टिंग)

1 अगस्त –

इंग्लैंड बनाम भारत (महिला हॉकी)

पोपी हजारिका, वूमेन्स 64 किग्रा (वेटलिफ्टिंग)

अजय सिंह मेन्स 81 किग्रा (वेटलिफ्टिंग)

2 अगस्त-

अविनाश सेबल, पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज (एथलेटिक्स)

मुरली श्रीशंकर, पुरुषों की लंबी कूद (एथलेटिक्स)

मोहम्मद अनस याहिया, पुरुषों की लंबी कूद (एथलेटिक्स)

धनलक्ष्मी सेकर, महिलाओं की 100 मीटर दौड (एथलेटिक्स)

ज्योति याराजी, महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ (एथलेटिक्स)

मनप्रीत कौर, महिला शॉट पुट (एथलेटिक्स)

नवजीत कौर ढिल्लों, महिला डिस्कस थ्रो (एथलेटिक्स)

भारत बनाम इंग्लैंड (पुरुष हॉकी)

उषा कुमारी वूमेन्स 87 किग्रा (वेटलिफ्टिंग)

पूर्णिमा पांडे वूमेन्स 87+किग्रा (वेटलिफ्टिंग)

विकास ठाकुर मेन्स 96 किग्रा (वेटलिफ्टिंग)

वेंकट राहुल मेन्स 96 किग्रा (वेटलिफ्टिंग)

भारत बनाम इंग्लैंड (पुरुष हॉकी)

03 अगस्त –

कनाडा बनाम भारत (महिला हॉकी)

भारत बनाम कनाडा (पुरुष हॉकी)

पीवी सिंधु वूमेन्स सिंगल्स (बैडमिंटन)

आकर्षी कश्यप वूमेन्स सिंगल्स (बैडमिंटन)

लक्ष्य सेन मेन्स सिंगल्स (बैडमिंटन)

किदांबी श्रीकांत मेन्स सिंगल्स, (बैडमिंटन)

भारत बनाम बारबाडोस (क्रिकेट)

04 अगस्त –

सात्विक साईराज-चिराग शेट्टी मेन्स डबल्स (बैडमिंटन)

ट्रीसा जॉली-गायत्री गोपीचंद वूमेन्स डबल्स (बैडमिंटन)

भारत बनाम वेल्स (महिला हॉकी)

5 अगस्त-

अब्दुल्ला अबूबकर: पुरुषों की ट्रिपल जंप (एथलेटिक्स)

प्रवीण चित्रवेल: पुरुषों की ट्रिपल जंप (एथलेटिक्स)

एल्धोस पॉल: पुरुषों की ट्रिपल जंप (एथलेटिक्स)

डीपी मनु, मेन्स जैवलिन थ्रो (एथलेटिक्स)

रोहित यादव, मेन्स जैवलिन थ्रो (एथलेटिक्स)

संदीप कुमार, पुरुषों की 10 किमी दौड़ वॉक (एथलेटिक्स)

अमित खत्री, पुरुषों की 10 किमी दौड़ वॉक (एथलेटिक्स)

ऐश्वर्या बी, महिलाओं की लंबी कूद (एथलेटिक्स)

एन्सी सोजन, महिलाओं की लंबी कूद (एथलेटिक्स)

अन्नू रानी, महिला जैवलिन थ्रो (एथलेटिक्स)

शिल्पा रानी, महिला जैवलिन थ्रो (एथलेटिक्स)

मंजू बाला सिंह, महिला हैमर थ्रो (एथलेटिक्स)

सरिता रोमित सिंह, महिला हैमर थ्रो (एथलेटिक्स)

बजरंग पूनिया, मेन्स 65 किग्रा (कुश्ती)

अंशु मलिक वूमेन्स 57 किग्रा (कुश्ती)

साक्षी मलिक वूमेन्स 62 किग्रा (कुश्ती)

दिव्या काकरान वूमेन्स (कुश्ती)

दीपक पूनिया मेन्स 86 किग्रा (कुश्ती)

मोहित ग्रेवाल मेन्स 125 किग्रा (कुश्ती)

6 अगस्त-

मेन्स 4×400 मीटर रिले (एथलेटिक्स)

भावना जाट, वूमेन्स 10 किमी दौड़ वॉक (एथलेटिक्स)

प्रियंका गोस्वामी, वूमेन्स 10 किमी दौड़ वॉक (एथलेटिक्स)

वूमेन्स 4×100 मीटर रिले (एथलेटिक्स)

दीपक मेन्स 97 किग्रा (कुश्ती)

रवि दहिया मेन्स 57 किग्रा (कुश्ती)

नवीन मेन्स 74 किग्रा (कुश्ती)

पूजा गहलोत वूमेन्स 50 किग्रा (कुश्ती)

विनेश फोगट वूमेन्स 53 किग्रा (कुश्ती)

पूजा सिहाग वूमेन्स 76 किग्रा (कुश्ती)

टेबल टेनिस (29 जुलाई – 8 अगस्त)

पुरुष: अचंत शरत कमल, जी साथियान, हरमीत देसाई

महिला: मनिका बत्रा, दीया चितले, श्रीजा अकुला, आर. ऋषि

ट्रायथलॉन टीम (29 जुलाई – 31 जुलाई)

महिलाएं: संजना जोशी, प्रज्ञा मोहन

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather