• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home वाराणसी

सीएम योगी ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ व सुगम बनाए जाने पर दिया जोर

साइबर अपराधों से निपटने हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए

BNPNEWS by BNPNEWS
October 7, 2024
in वाराणसी
Reading Time: 1 min read
0
  CM Yogi

यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ व सुगम बनाए जाने पर दिया जोर

914
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK।   CM Yogi उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गतिमान परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाने हेतु विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदाई संस्थाओं के अभियंताओं को निर्देशित किया है। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि परियोजनाओं को पूर्ण कराए जाने में किसी भी स्तर पर लेट लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  CM Yogi कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उन्होंने दुर्गा पूजा, विजया दशमी एवं अन्य आगामी पर्वों पर पूरी चौकसी बरते जाने के साथ ही चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित कराए जाने पर विशेष जोर दिया। पर्वों पर किसी भी प्रकार से आमजन को परेशानी न होने पाए। उन्होंने यातायात व्यवस्था को भी सुदृढ़ एवं सुगम बनाए जाने पर विशेष जोर दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस सभागार में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ विकास परियोजनाओं एवं कानून व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री जी के आगामी जनपद भ्रमण के दौरान शिलान्यास तथा लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं की समीक्षा की गयी। शहर की सीवरेज एवं पेयजल की समस्याओं के निजात हेतु भविष्य की ठोस कार्ययोजना बनाने के लिए किसी ट्रेंड संस्था से सर्वे कराकर ठोस एवं बेहतर योजना तैयार करने के निर्देश दिए। CM Yogi

बाबा विश्वनाथ धाम कॉरिडोर की दुकानों के बेहतर संचालन हेतु पुनर्विचार

इसके लिए उन्होंने प्रमुख सचिव आवास, सिंचाई, नगर विकास तथा नामामी गंगे को वाराणसी बुलाकर उनके साथ बैठकर ठोस कार्ययोजना बनाने को निर्देशित किया। बाबा विश्वनाथ धाम कॉरिडोर की दुकानों के बेहतर संचालन हेतु पुनर्विचार करने हेतु निर्देशित किया, ताकि वहाँ अधिक से अधिक दर्शनार्थियों की पहुंच आसानी से हो सके।

शहर में एलएंडटी द्वारा कराये जा रहे सीवरेज एवं पेयजल के कार्यों को सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाए जिम्मेदारी पूर्वक अपनी देखरेख में कराते हुए अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा की ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किये जाए, इसके लिए ग्रामीण हाट बाजार, मत्स्य पालन, शॉपिंग काम्प्लेक्स आदि के उपाय किये जाए।

रोप-वे के निर्माण में आ रही रुकावटों/बाधाओं को दूर कराते हुए निर्माण कार्य में तेज प्रगति लाना सुनिश्चित करें। वरुणा नदी के चैनेलाइजेशन एवं अन्य कार्यों हेतु सभी संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ बैठके कर ठोस कार्ययोजना बनाकर कार्य प्रारंभ किये जाने पर बल दिया। जनपद में साइबर अपराधों से निपटने हेतु अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए।

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सभी मार्गों पर शत-प्रतिशत स्पाइरल लाइटिंग

 

इसके लिए विभिन्न समूहों, व्यापारिक संगठनों, विद्यालयों/ कालेजों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाय। दुर्गापूजा, विजयादशमी एवं अन्य आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सभी मार्गों पर शत-प्रतिशत स्पाइरल लाइटिंग जलती रहे एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाये। मूर्ति विसर्जन वाले स्थलों/तालाबों पर विशेष साफ-सफाई, रास्तों को ठीक कराने के साथ सभी उचित व्यवस्थायें सुनिश्चित करें। CM Yogi

त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित हो। नगर निगम, विकास प्राधिकरण तथा विद्युत विभाग को साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति आदि की उचित व्यवस्था करने को निर्देशित करते हुए प्लास्टिक फ्री शहर बनाने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्य, सदस्य विधान परिषद हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र राय, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डॉ नीलकंठ तिवारी, डॉ अवधेश सिंह, डॉ सुनील पटेल, टी राम, सुशील सिंह, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया, संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ के0एजिल्रसन

एडिशनल सीपी एस.चिनप्पा, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन, लोकार्पित तथा शिलान्यास होने वाली विभिन्न परियोजनाओं समेत भविष्य की परियोजना को प्रोजेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया।

The Review

  CM Yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गतिमान परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाने हेतु विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदाई संस्थाओं के अभियंताओं को निर्देशित किया है।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
वाराणसी

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter
वाराणसी

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham
वाराणसी

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026
Next Post
relaxation exercises

नित्य रिलैक्सेशन एक्सरसाइज करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक: डॉ मनोज तिवारी

inflation figures

महंगाई के आंकड़े तय करेंगे बाजार की दिशा

bahraich incident

बहराइच : दूसरी मौत की सूचना से बिगड़े हालात, आगजनी और तोड़फोड़

Discussion about this post

Recommended

Sant Nirankari Mission

वाराणसी में निरंकारी भक्तों ने गंगा के 84 घाटों का कोना-कोना किया साफ

Duplicate Medicine

वाराणसी में एसटीएफ ने नकली दवा के धंधे का किया भंडाफोड़

FIDE Rating Tournament

प्रणव रूंगटा का रैपिड व ब्लिट्ज इंटरनेशनल फिडे रेटिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन

1 year ago
Maulana Arshad Madani

Watch Video : ‘न राम, न शिव उस वक्त सिर्फ अल्लाह थे’ : मौलाना अरशद मदनी

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?