• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home प्रदेश यूपी

भ्रष्टाचारियों को सीएम योगी आदित्‍यनाथ की खुली चेतावनी, जब्त करेंगे सात पीढ़ी की कमाई

जौनपुर में बोले सीएम- दंगा मुक्त यूपी के बाद सीएम का नया संकल्प 'भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश

BNPNEWS by BNPNEWS
September 9, 2022
in यूपी
Reading Time: 1 min read
0
cm yogi adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जौनपुर परियोजनाओं के बारे में जानकारी लेते।

235
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP News Desk। CM Yogi Adityanath जौनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है बीते 05 सालों में जैसे माफिया राज का खात्मा कर प्रदेश को दंगामुक्त बनाया गया है, अब उसी तरह भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम शुरू होगी। भ्रष्टाचारी कोई भी हो, जीरो टॉलरेंस के साथ उसकी 07 पीढ़ियों की इकट्ठा की गई संपत्ति का अधिग्रहण किया जाएगा और उसका उपयोग गरीबों के हित में होगा।

मुख्यमंत्री योगी शुक्रवार को वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनता से मुखातिब थे। जौनपुर जिले के लिए 258 करोड़ की 116 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों की भ्रष्टाचारपोषी नीतियों का राजफाश भी किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार 2017 के पहले की सरकारों के ‘जीन’ में शामिल था। तब अपने ठेकेदारों और गुर्गों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार योजनाएं बनाती थीं। हर ‘काम’ का ‘दाम’ पहले से तय होता था। सत्तापोषित भ्रष्टाचार का यह रैकेट घुन की तरह पूरे प्रदेश की व्यवस्था को खोखला कर रहा था, जिसका खामियाजा पूरे प्रदेश को भुगतना पड़ता था। लेकिन आज परीक्षाएं हों या नियुक्तियां, सबमें शुचिता और पारदर्शिता है।

CM Yogi Adityanath शासन की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र व्यक्ति को मिल रहा है। जनसभा से पहले स्व. उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज और एसटीपी की क्रियाशीलता का निरीक्षण करने की जानकारी देते हुए सीएम ने कहा कि जौनपुर जैसा असीमित संभावनाओं वाला जिला दशकों से विकास की आस में था, आज उसे वह सब कुछ मिल रहा है, जिसका जौनपुर हकदार है।

जौनपुर के सुप्रसिद्ध इत्र और इमरती का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यहां के पारंपरिक इत्र कारोबार को पुनर्जीवित करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार हो गई है,तो इमरती की जीआई टैगिंग कराई जा रही है। जौनपुर के इत्र और इमरती की सुगंध और मिठास अब वैश्विक होने जा रही है।

‘आत्मनिर्भर भारत’ में सबका योगदान जरूरी
शासन की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प से लोगों को जोड़ने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि हर किसी को अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी और शुचिता बनाये रखनी होगी।

आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को पूरा करने में सभी का सहयोग जरूरी है। खास मौके पर सीएम ने ‘मातृभूमि योजना’ का परिचय भी कराया और कहा कि अब कोई भी अपने गांव/शहर के विकास में सीधी भागीदारी कर सकता है।

सीएम ने ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों को आत्मनिर्भर होने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर ग्राम पंचायत/शहरी निकायों को स्मार्ट बनाने के लिए प्रदेश सरकार वित्तीय सहयोग भी देगी। कार्यक्रम में सीएम ने उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता संग्राम और जौनपुर की भूमिका विषयक पुस्तक का विमोचन भी किया।

हाल ही में जारी एनसीआरबी रिपोर्ट का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में सुरक्षा, शांति और समृद्धि के अपने संकल्प को दोहराया और कहा कि सरकार के संवेदनशील कोशिशों से प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ा है और रोजगार के नए माध्यम बन रहे हैं। नतीजतन, आज प्रदेश की ऊर्ज़ा और प्रतिभा का पूरा उपयोग प्रदेश के विकास में हो रहा है।

इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

◆ विकासखंड धर्मापुर के ग्राम चौरसण्ड में वृहद गो-संरक्षण केन्द्र
◆ राजकीय इंटर कॉलेज, केराकत
◆ लपरी-जपटापुर के मध्य नाले पर बॉक्स कलवर्ट तथा पहुंच मार्ग
◆ उधौरा-निभापुर-कबीरपुर मार्ग के किमी 01 से निकलकर सतहरिया-बनिया बस्ती संपर्क मार्ग
◆ सेऊर-रामनगर-नेवढ़िया तरती मार्ग के किमी 04 से परेवा हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग

इन परियोजनाओं की रखी आधारशिला

◆ मलेथु चौरा मार्ग के वरुण नदी पर सेतु पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य
◆ नगेसरा-पुरेलला गांव के मध्य नगेसरा घाट पर बसुही नदी पर सेतु पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य
◆ कस्तूरबा गांधी विद्यालय (मुंगराबादशाहपुर, सुजानगंज, मछलीशहर,मड़ियाहूं और जलालपुर) में छात्रावास
◆ कस्तूरबा गांधी विद्यालय (महराजगंज, करंजाकला एवं सुइथाकला) में छात्रावास एवं एकेडमिक ब्लॉक।
◆ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मल्हनी
◆ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिकरारा को उच्चीकृत करते हुए 100 शैय्यायुक्त चिकित्सालय
◆ 132 केवी विद्युत उपकेन्द्र मुंगराबादशाहपुर (उकनी) से 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र सीड सतहरिया हेतु नई 33 केवी लाइन
◆ 50 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण जलापूर्ति योजना

जरूरतमंदों को दिया शासन का संबल

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आम आदमी की सहायता के लिए संचालित अनेक शासकीय योजनाओं के पात्र जनों को लाभान्वित भी किया। इसके तहत, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी) तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी दी, तो, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना एवं स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के लाभार्थियों को लैपटॉप/टेबलेट/स्मार्टफोन, स्वयं सहायता समूह ओडीओपी कार्यक्रम, पीएमईजीपी योजना, एमवाईएसवाई योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मातृत्व शिशु एवं बालिका सहायता योजना, पीएम स्वनिधि योजना, कृषि यंत्रीकरण योजना, एग्री जंक्शन योजना , कस्टम हॉयर सेन्टर, सोलर पम्प योजना, माइको एरिगेशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के लाभार्थियों को व्हील चेयर/छड़ी, आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया।

The Review

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath जौनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Vindhyavasini
यूपी

मां विंध्यवासिनी के धाम में अब क्यूआर कोड स्कैन कर दान

July 2, 2026
CM Yogi
News

योगी ने कहा, कार्रवाई नहीं हुई की तो एक दिन में 150 से ज्यादा अधिकारियों को कर दूंगा निलंबित

June 17, 2026
Electric Crices
यूपी

यूपी में पांच दिनों में छह बिजली इकाइयों से उत्पादन बंद

June 11, 2026
Next Post
‘मेरा जूता है जापानी…3,570 किलोमीटर लंबी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी का साथी

'मेरा जूता है जापानी...3,570 किलोमीटर लंबी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी का साथी

Modi@20

‘मोदी@20' ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ सेवा को समर्पित पीएम मोदी का क्या है मैजिक, इसको डिकोड करती नई किताब

BJP Incharge For States

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 13 राज्यों में बनाए नए प्रभार

Discussion about this post

Recommended

lpg Booking

एलपीजी की बुकिंग 21 दिन से बढ़ाकर 25

4 months ago
stock market

इस बार ‘जुलाई का जैकपॉट’ हाथ लगेगा या नहीं, भारतीय बाजार फिलहाल हैं मंदी की चपेट में

4 years ago
iifa awards

आइफा अवार्ड में लापता लेडीज ने मारी बाजी

1 year ago
नववर्ष पर छह लाख से ज्यादा श्रद्धालु विंध्यधाम में नवाएंगे शीश

नववर्ष पर छह लाख से ज्यादा श्रद्धालु विंध्यधाम में नवाएंगे शीश

2 years ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?